Google Analytics —— Meta Pixel

शिव डहरिया और देवेंद्र यादव ने भरा नामांकन, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत हुईं शामिल

Dahriya Devendra Nomination: बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने नामांकन पत्र जमा किया। साथ ही रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिलासपुर की जनता इतिहास बनाएगी। 4 जून को कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएगा। वहीं देवेंद्र यादव के नामांकन में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी शामिल हुईं, जिन्होंने कहा कि आज के समय में देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई ,भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा ,अपराधियों को संरक्षण और वर्गों के बीच असमानता है।

यह भी पढ़ें:- सरोज पांडेय और तोखन साहू ने दाखिल किया नामांकन, CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

श्रीनेत ने कहा कि इस बार भाजपा 150 सीटों में सिमट जाएगी, क्योंकि जो साइलेंट वोटर है वह मौजूदा समय में बिल्कुल चुप है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि नारी सुरक्षा के साथ सामाजिक सुरक्षा और हेल्प स्कीम पर फोकस किया गया है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बिलासपुर में कांग्रेस शासनकाल के दौरान रेलवे जोन, सेंट्रल यूनिवर्सिटी जैसे बड़े कार्यालय स्थापित किए गए, लेकिन वहां सिर्फ बहारियों को नौकरी दिया गया। श्रीनेत ने नारा दिया कि मौजूदा समय में अब देश में रोटी पलटने का माहौल है, जो काम आपको करना है। (Dahriya Devendra Nomination)

AICC की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भारत जोड़ो यात्रा में मिली सफलता और राहुल गांधी के विजन को भी साझा किया। वहीं उन्होंने नक्सलियों को शहीद कहने वाले बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके बयान को काट छांट कर प्रस्तुत किया है। इधर, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी शिव डहरिया ने भी नामांकन भरा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और लोकसभा क्षेत्र के सभी 8 विधायक मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस के लोकसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कोरबा के पूर्व विधायक जय सिंह अग्रवाल, सक्ती के पूर्व विधायक नोबेल वर्मा और पार्टी के पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। (Dahriya Devendra Nomination)

Back to top button
error: Content is protected !!