Google Analytics —— Meta Pixel

चारा चोर के जाने के बाद बिहार का हुआ विकास: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah in Begusarai: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के बेगुसराय में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि इस बार के संकल्प पत्र में भी हमने तय किया है कि एक करोड़ लखपति दीदी बनाया। तीसरी बार मोदी सरकार बनाओ, हम तीन करोड़ और लखपति दीदी बनाएंगे। 30 साल तक देश ने अस्थिरता देखी है। बीते 10 सालों में मोदी जी के मतबूत नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। देश को मजबूर नेता नहीं चाहिए, देश को मजबूत नेता चाहिए, जो देश को आगे बढ़ाए, बड़े-बड़े फैसले ले। कांग्रेस पार्टी 70 सालों तक धारा-370 को अपने अनौरस बच्चे की तरह गोदी में खिलाती रही।

यह भी पढ़ें:- PM नरेंद्र मोदी ने बताया सामाजिक न्याय का ट्रैक रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर

शाह ने कहा कि आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर दिया। बिहार, कम्युनिस्टों की ​कृपा से नक्सलवाद से पीड़ित था, सैकड़ों युवा मारे गए। मोदी जी ने पूरे बिहार और झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त किया। मोदी जी ने यहां (बिहार) से हड़ताल, हत्या, अपराध, आतंकवाद… सबका सफाया किया है। चारा चुराने वाली सरकार जाने के बाद नरेन्द्र मोदी जी और नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि हम वापस आएंगे तो तीन तलाक और मुस्लिम पर्सनल लॉ लाएंगे। (Amit Shah in Begusarai)

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि न ये वापस आएंगे और न ही तीन तलाक और मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू होंगे, क्योंकि पूरे देश में भाजपा UCC लाएगी। इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि हम वापस आएंगे तो जम्मू कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू करेंगे। अरे राहुल बाबा, पुश्तें लग जाएंगी, क्योंकि जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता जिंदा है, तब तक धारा 370 कोई भी वापस नहीं ला सकता। वहीं PM मोदी ने कहा कि खादी हमारे स्वतंत्रता आंदोलन की निशानी है। मोदी ने खादी को फिर से जीवंत कर दिया। आर्टिकल 370 बनाकर कांग्रेस ने देश के संविधान का अपमान किया था। NDA सरकार ने, मोदी ने 370 हटाकर सामाजिक न्याय का अधिकार जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिया। ये हमारा सामाजिक न्याय का ट्रैक रिकॉर्ड है। (Amit Shah in Begusarai)

Back to top button
error: Content is protected !!