PM मोदी ने पद्मश्री विजेता पूर्णमासी जानी के छुए पैर, कहा- इस बार विपक्ष नहीं बन पाएगी कांग्रेस

PM Modi in Kandhamal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर पद्मश्री विजेता पूर्णमासी जानी के पैर छुए। बता दें कि पूर्णमासी एक कवयित्री और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि कंधमाल आते ही मुझे ऐसे आशीर्वाद मिले हैं, जो मैं जीवनभर नहीं भूल सकता। ये आशीर्वाद, पूरे देश में क्या परिवर्तन आ रहा है, कैसा परिवर्तन आ रहा है, उसका साक्षात उदाहरण है।
यह भी पढ़ें:- ओडिशा के किसानों को भी छत्तीसगढ़ वाली गारंटी, PM नरेंद्र मोदी ने किया ये ऐलान
उन्होंने कहा कि मैं ओडिशा के लोगों का ऋणी हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके प्यार और आशीर्वाद का ये कर्ज, ज्यादा से ज्यादा मेहनत करके, देश की सेवा करके चुकाऊंगा। साथ-साथ ओडिशा को देश में एक विकसित राज्य बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करके चुकाऊंगा। 26 साल पहले आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। हमनें ये दिखा दिया था कि देशभक्ति से ओत-प्रोत सरकार देशहित के लिए, देश की सुरक्षा के लिए, देश के लोगों को आशा-अपेक्षा के लिए कैसे काम करती है। (PM Modi in Kandhamal)
कमल है तो प्रगति पथ पर हिंदुस्तान है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने कंधमाल, ओडिशा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। pic.twitter.com/cRJEOZOKsN
— BJP (@BJP4India) May 11, 2024
PM मोदी ने कहा कि एक वो दिन था, जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य से परिचित कराया था। दूसरी तरफ कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। वो कहते हैं कि ‘संभल कर चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है।’ कांग्रेस के इसी कमजोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता है। देश ने कितने आतंकी हमले झेले हैं। देश भूल नहीं सकता कि आतंकियों को सबक सिखाने के बजाय…ये लोग आतंकी संगठनों के साथ बैठकें करते थे। 26/11 के मुंबई हमले के बाद इन लोगों की हिम्मत नहीं पड़ी, कि आतंक के सरपरस्तों पर कार्रवाई करें। और क्यों? क्योंकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगता था कि अगर हम कार्रवाई करेंगे तो हमारा वोटबैंक नाराज हो जाएगा। (PM Modi in Kandhamal)
श्री जगन्नाथ मंदिर के श्री रत्न भंडार के गर्भगृह के आंतरिक कक्ष की चाबियां पिछले 6 साल से लापता हैं।
राज्य सरकार कहती है कि रत्न भंडार की डुप्लीकेट चाबियां मिली हैं… लेकिन ये कैसे बनीं, किसने बनवाईं… इसका उपयोग हुआ कि नहीं हुआ… किसी को नहीं पता।
भाजपा अब पूरे भक्तिभाव से… pic.twitter.com/c218H6nnXh
— BJP (@BJP4India) May 11, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित ओडिशा की प्राप्ति के लिए आपका वोट महत्वपूर्ण है। आपका एक वोट यहां डबल इंजन की सरकार ला सकता है। कमल का बटन दबाएं और हमारे उम्मीदवार को जिताने में मदद करें। भाजपा, ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। ये भाजपा ही है, जिसकी सरकार में देश का 500 साल का इंतजार पूरा हुआ। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। रामलला आज पूरे देश को आशीर्वाद दे रहे हैं। हमें तो एक तरफ भगवान जगन्नाथ और दूसरी तरफ रामलला जी के आशीर्वाद मिल रहे हैं। (PM Modi in Kandhamal)
कमल है तो प्रगति पथ पर है हिंदुस्तान…
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा वीडियो देखें : https://t.co/V3CN1h5NF6 pic.twitter.com/DmxJQiBQkj
— BJP (@BJP4India) May 11, 2024
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां राज्य भाजपा भी उड़िया भाषा और उड़िया संस्कृति के प्रति समर्पित है। ऐसा कोई बेटा या बेटी जो ओडिशा की मिट्टी से निकला हो, यहां की संस्कृति को समझता है, उसका भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय है। मैं आपको 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा की सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह का निमंत्रण देने आया हूं। मैं एक गरीब परिवार से हूं, इसलिए मुझे आपकी दुर्दशा से सहानुभूति है। मैं आपके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात लगातार काम करता हूं। मैंने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकलने में मदद की है। जब तक सभी गरीबों का उत्थान नहीं हो जाता, मैं संतुष्ट नहीं होऊंगा। (PM Modi in Kandhamal)
Today, 11th May is very special for every Indian. The Tests in 1998 showed the prowess of our scientists and the exceptional leadership of Atal Ji. But the Congress discounts this accomplishment and they scare India citing other nations. Shameful! pic.twitter.com/ps8yUJKS17
— Narendra Modi (@narendramodi) May 11, 2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि 7 दशक पहले श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन के लिए नियम बनाए गए थे। इन्हीं में से एक नियम था कि मंदिर के सोना चांदी, कीमती पत्थर और सारी चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा। इसके बाद श्री रत्न भंडार में रखे कीमती सामानों की एक सूची तैयार की गई थी। इस रत्न भंडार का आखिरी बार मूल्यांकन करीब 45 साल पहले किया गया था। उस समय आभूषण और रत्न इतने ज्यादा थे कि मूल्यांकन करने वालों ने इस खजाने को अमूल्य बताकर अपने हाथ खड़े कर दिए थे। आधिकारिक रूप से श्री रत्न भंडार करीब 40 साल से नहीं खुला है। (PM Modi in Kandhamal)
BJD Government is insulting Odia culture time and again. pic.twitter.com/7pTsPsKY62
— Narendra Modi (@narendramodi) May 11, 2024
उन्होंने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर के श्री रत्न भंडार के गर्भगृह के आंतरिक कक्ष की चाबियां पिछले 6 साल से लापता हैं। क्या आपको ये जानने का अधिकार नहीं है कि ये चाबियां कहां गई? राज्य सरकार कहती है कि रत्न भंडार की डुप्लीकेट चाभियां मिली हैं…लेकिन ये कैसे बनी, किसने बनवाईं…इसका उपयोग हुआ कि नहीं हुआ…किसी को नहीं पता। इस मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक आयोग को सौंपी थी। लेकिन वो रिपोर्ट आज तक ओडिशा सरकार ने सार्वजनिक नहीं की है। भारतीय जनता पार्टी अब पूरे भक्तिभाव से ये विषय उठा रही है। आखिर क्यों बीजेडी सरकार, इस विषय से भाग रही है। (PM Modi in Kandhamal)
I bow to the Nari Shakti of Odisha and assure that our Party will work to fulfil their aspirations. pic.twitter.com/KMkTmeMHg0
— Narendra Modi (@narendramodi) May 11, 2024
PM मोदी ने कहा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है? आखिर राज्य सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है? ओडिशा में पर्यटन क्षेत्र के फलने-फूलने की अपार संभावनाएं हैं। और, पर्यटन क्षेत्र का आमतौर पर क्षेत्र की समग्र अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है। आपकी राज्य सरकार आपकी क्षमताओं पर भरोसा करने को तैयार नहीं है जिसके कारण आपका विकास रुका हुआ है। BJD और कांग्रेस ने कंधमाल को पिछड़ा जिला घोषित कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया था। मोदी ने कंधमाल जैसे जिलों को देश का आकांक्षी जिला घोषित किया। इसकी दिल्ली में रोजाना मोनिटरिंग होती है कि यहां क्या काम हो रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि कंधमाल तेजी से विकास कर रहा है। (PM Modi in Kandhamal)
The NDA Government ensured that the glorious history and culture of Odisha is showcased globally. pic.twitter.com/k3T0LJ2FEC
— Narendra Modi (@narendramodi) May 11, 2024
उन्होंने आगे कहा कि कमल है तो शांति है और विकास है। कमल है तो ज्ञान और विज्ञान है। कमल है तो हर नारी का सम्मान है। कमल है तो संकल्पों की सिद्धि है। कमल है तो सुरक्षा है, समृद्धि है। कमल है तो आत्मनिर्भरता को ताकत है। कमल है तो गौरव से भरी विरासत है। कमल है तो विजय है, विश्वास है। कमल है तो मान है, स्वाभिमान है। कमल है तो प्रगति पथ पर हिंदुस्तान है। मैं आज कांग्रेस को दो टूक कहूंगा, भारत के मुसलमान… कोई इधर-उधर जाएगा ऐसा मानने की कोशिश न करें। कांग्रेस के शहज़ादे आए दिन बयानबाज़ी कर रहे हैं। कांग्रेस को विपक्ष(संसद में) बनने के लिए लोकसभा की कुल संख्या का 10% चाहिए। कांग्रेस वाले कान खोलकर सुन लें… कांग्रेस इस देश में मान्य विपक्ष भी नहीं बन पाएगा। वे 50 सीटों(कांग्रेस) से नीचें सिमटने वाले हैं। (PM Modi in Kandhamal)
#WATCH कंधमाल, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा , "वे 50 सीटों(कांग्रेस) से नीचें सिमटने वाले हैं।" https://t.co/B1bl5MJSCS pic.twitter.com/S1xTDGp8rh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2024



