Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों का सफाया किया: गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah in Dhule: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के धुले में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं से और विशेषकर उद्धव ठाकरे जी से पूछना चाहता हूं​ कि जब प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण आपको मिला, तो आप प्राण प्रतिष्ठा में क्यों नहीं गए। क्योंकि इन्हें वोट बैंक का डर था, लेकिन हमें कोई डर नहीं है। औरंगजेब ने जिस काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तोड़ा था, मोदी जी ने उस कॉरिडोर को बनाया, सोमनाथ का मंदिर सोने का बन रहा है और इसके साथ-साथ मोदी जी सभी श्रद्धा केंद्रों का महिमा मंडन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

शाह ने कहा कि केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, आए दिन बम धमाके होते थे। मुंबई को भी दहला कर चले गए थे। मोदी जी आए, फिर से उन्होंने गलती की, उरी और पुलवामा में हमला किया। 10 ही दिन में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों का सफाया किया। सत्ता लोभ में सिद्धांत छोड़ने वाले उद्धव ठाकरे से मैं पूछना चाहता हूं। कांग्रेस के नेता कसाब का समर्थन कर रहे हैं, उद्धव ठाकरे क्या आप कांग्रेस के नेताओं के साथ हैं? कांग्रेस पार्टी मुस्लिम पर्सनल लॉ वापस लाना चाहती है, क्या आप उनके साथ हैं? (Amit Shah in Dhule)

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी वीर सावरकर का विरोध करते हैं, उद्धव जी क्या आप राहुल गांधी के साथ सहमत हैं? उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म का विरोध करते हैं, उद्धव जी सनातन के विरोध में क्या आप इनका समर्थन कर रहे हैं? इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में कहा था कि पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर (PoK) भारत का है और वो हम लेकर रहेंगे। मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो, क्योंकि इनके पास आइटम बम है, पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर मत मांगो। ये फारूख अब्दुला और इंडी अलायंस के नेता हमें डराते हैं। लेकिन उनसे कहता हूं, डरने वाली सरकार गई… ये 56 इंच की सीने वाला मोदी जी की सरकार है। पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर हमारा है, इसे कोई हमसे छीन नहीं सकता है। (Amit Shah in Dhule)

Back to top button
error: Content is protected !!