Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व CM भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ पर फिर उठाए सवाल, पढ़ें पूरी खबर

Bhupesh on Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 10 मई को पीडिया के जंगलों में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। साथ ही भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। हालांकि मुठभेड़ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा- नक्सली समस्या का हल जरूरी है और सुरक्षाबलों का हौसले बढ़ाना भी, लेकिन सुरक्षाबलों पर अनपेक्षित राजनीतिक दबाव ऐसा नहीं होना चाहिए कि उनकी कार्रवाइयों पर सवाल खड़े हों।

यह भी पढ़ें:- बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी सफलता, 6 महिला समेत 14 नक्सली गिरफ्तार, दंतेवाड़ा में 2 नक्सलियों ने डाले हथियार  

उन्होंने आगे लिखा- सुरक्षाबलों को भी ध्यान में रहना चाहिए कि अंतत: उनकी प्रतिबद्धता संविधान के प्रति है। प्रदेश की भाजपा सरकार को भी आगाह करना जरूरी है कि वह नक्सलवाद को खत्म करने की आड़ में आदिवासियों को प्रताड़ित करने के अपने अतीत को न दोहराए। इधर, मुठभेड़ के बाद पुलिस के दावों पर ग्रामीणों ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुठभेड़ में मारे गए सभी 12 लोगों को ग्रामीण बताया है। उनका कहना है कि सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान जवानों ने उन पर फायरिंग कर दी। मौके पर कोई भी नक्सली मौजूद नहीं था। हालांकि SP जितेंद्र यादव ने ग्रामीणों के आरोप को खारिज कर दिया है। (Bhupesh on Bijapur Encounter)

जवानों पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि गंगालूर और दरभा डिवीजन के बड़े नक्सल कैडर की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन शुरू किया गया था। अलग-अलग समय पर 12 घंटे तक फायरिंग हुई है। मुठभेड़ में मारे गए सभी 12 लोग नक्सल संगठन से जुड़े हुए थे। पुलिस रिकॉर्ड इस बात की गवाही देते हैं। इससे पहले भी फोर्स को मिली कामयाबी पर नक्सली सवाल उठाते रहे हैं। यह कोई नई बात नहीं है। इधर, नक्सलियों ने भी मुठभेड़ को लेकर प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें उन्होंने सिर्फ दो लोगों को अपना सदस्य बताया है। जबकि 10 लोगों को ग्रामीण बताया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। (Bhupesh on Bijapur Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!