BJP ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर किया पोस्टर से वार, कांग्रेस ने किया पलटवार
Chhattisgarh BJP Poster: छत्तीसगढ़ BJP कार्टून के जरिए लगातार कांग्रेस पर तंज कस रही है। इस बार BJP ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वास्तुदोष को लेकर पोस्टर जारी किया है। कार्टून पोस्टर के जरिए BJP ने नक्सली एनकाउंटर पर सवाल उठाए जाने को लेकर तंज कसा है। कार्टून में कांग्रेस के नेता कहते दिख रहे- हमारे यहां मस्तिष्क दोष है। कार्टून के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा गया है। वहीं इस पोस्टर को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है।
यह भी पढ़ें:- Swati Maliwal Case : बिभव कुमार को राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने BJP के पोस्टर को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का पोस्टर स्तरहीन है। वह मतिभ्रम की शिकार हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी बुरी तरह से पराजित होने वाली है। इसलिए बीजेपी का बौखलाना स्वाभाविक है। नक्सल मुठभेड़ पर हमने नहीं स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। विपक्ष के रूप में कांग्रेस ने जनता की आवाज उठाने का काम किया। नक्सलियों को संरक्षण देने के आरोप पर भी सुशील आनंद शुक्ला ने BJP पर हमला बोला है। (Chhattisgarh BJP Poster)
देश को लगा है कांग्रेस दोष! pic.twitter.com/2rAeXKyPh3
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) May 17, 2024
उन्होंने कहा कि नक्सलियों से दोस्ती बीजेपी की रही है। हमने तो अपने नेता खोए हैं। बीजेपी सरकार ने नक्सलियों को संरक्षण दिया, जिसकी वजह से झीरम कांड हुआ। वनवासी कल्याण आश्रम तो नक्सलियों की शरणस्थली रहा है। कांग्रेस की सरकार में नक्सल घटनाओं में 80% कमी आई थी। इसे लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस पार्टी को जनता ने शासन से अपदस्थ किया है। तब से कांग्रेस के नेता अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। चाहे वो नक्सलवाद या अन्य विषय हो। लोकसभा चुनाव में भी करारी शिकस्त कांग्रेस को मिलने वाली है, जिस तरह की बयानबाजी कांग्रेस कर रही है ये इनके मस्तिष्क दोष के संकेत है। (Chhattisgarh BJP Poster)
कांग्रेस 5 साल नक्सलियों की ढाल बनकर उन्हें पालते पोसती रही। pic.twitter.com/9Y0qoqBFja
— Arun Sao ( मोदी का परिवार ) (@ArunSao3) May 18, 2024
इस बीच छत्तीसगढ़ BJP ने एक और पोस्टर जारी कर इंडी गठबंधन को महिला विरोधी बताया है। सोशल मीडिया X पर जारी पोस्टर में स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना का जिक्र किया गया है। कार्टून में अरविंद केजरीवाल निवास प्रदर्शित करते हुए दिखाया गया है कि एक महिला बच्ची को कह रही है कि अकेले कभी उधर मत जाना बेटी। कैप्शन में लिखा है- महिला विरोधी इंडी गठबंधन। इसे लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले लोग माताओं-बहनों का सम्मान नहीं करते हैं। (Chhattisgarh BJP Poster)
महिला विरोधी इंडी गठबंधन pic.twitter.com/mhyeG1rUxK
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) May 18, 2024
डिप्टी CM साव ने कहा कि अभी हमने देखा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में किस तरह से एक बेटी के साथ अपमानजनक व्यवहार हुआ। अब केजरीवाल के निवास पर राज्यसभा के सांसद जैसे सम्माननीय पद को धारण करने वाली बेटे के साथ अपमान जनक स्तिथि हुई है। ये बताता हैं कि इंडी गठबंधन वाले लोग माताओं-बहनों का सम्मान नहीं करते। चाहे राधिका खेड़ा की बात हो या स्वाति मालीवाल पार्टी ही उनके साथ खड़े नहीं होती है। ये अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी स्वाति मालीवल के साथ षड्यंत्र कर रही है। (Chhattisgarh BJP Poster)



