Swati Maliwal Case : बिभव कुमार को राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
Swati Maliwal Case : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित रूप से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने खारिज कर दी है। जिसके बाद अब वे फिलहाल बाहर नहीं आ पाएंगे।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से हड़कंप, आरोपी ने भी दी जान
इससे पहले कोर्ट में बिभव कुमार का पक्ष रखने वाले वरिष्ठ वकील एन. हरिहरन ने सुनवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया था, ‘मैंने दलील दी कि उनके खिलाफ कोई मामला नहीं है और यह अंतरिम जमानत का मामला है… मैंने अग्रिम जमानत की वकालत की है क्योंकि CCTV फुटेज और कवरेज में जो देखा गया है वह सब मालीवाल द्वारा तीन दिन बाद दर्ज कराए गए बयान में नहीं बताया गया है। (Swati Maliwal Case)
इससे पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम दोपहर में कुमार को पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री आवास से सिविल लाइंस थाने लेकर गई थी, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बिभव कुमार को शनिवार को ही दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कैसे हुई अरविंद केजरीवाल के पीए की गिरफ्तारी
स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस बिभव कुमार की तलाश कर रही थी। इसी बीच दिल्ल पुलिस को इनपुट मिला का बिभव कुमार दिल्ली में ही हैं और वो भी सीएम आवास में मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस इस मौके को खोना नहीं चाहती थी। इसलिए पुलिस की टीम बिभव कुमार को पकड़ने के लिए सीएम आवास पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया जिसके बाद उन्हें स्वाति मालीवाल के मामले में पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की मानें तो बिभव कुमार ने शुक्रवार को अपनी शिकायत जो ईमेल के जरिए भेजी थी उसका IP एड्रेस ट्रैक करके पुलिस बिभव कुमार तक पहुंची है। (Swati Maliwal Case)



