Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi In Ambala : जब धाकड़ सरकार होती है, तो दुश्मन कांपता है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi In Ambala : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा के अंबाला में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और कहा कि जब केंद्र में ‘धाकड़’ सरकार होती है तो हमारे दुश्मन हमारे खिलाफ कुछ भी करने से पहले 100 बार सोचते हैं। हरियाणा, जिसमें कुल 10 लोकसभा सीटें हैं, 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा। 2019 के चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 10 सीटों पर जीत हासिल किया था। मोदी ने कहा कि 4 जून में अब सिर्फ 17 दिन बचे है। चार चरणों के चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सभी साथी चारों खाने चित्त हो चुके हैं। इंडी गठबंधन वालों ने देश के खिलाफ जो भी दांव-पेंच चले थे, उन्हें चुनाव के मैदान में जनता-जनार्दन ने खुद पटखनी दे दी है।

मोदी (PM Modi In Ambala) ने कहा कि हरियाणा तो वो राज्य है, जिसकी रगों में देशभक्ति है। देशविरोधी ताकतों केा ​हरियाणा अच्छी तरह जानता है, पहचानता है। उन्होंने कहा कि जो पाकिस्तान 70 वर्षों से भारत को परेशान कर रहा था, जिसके हाथ में बम का गोला रहता था, आज उसके हाथ में भीख का कटोरा है। जब धाकड़ सरकार होती है, तो ऐसे ही दुश्मन कांपता है। मोदी की धाकड़ सरकार ने धारा-370 की दीवार गिराई और जम्मू-कश्मीर विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से हड़कंप, आरोपी ने भी दी जान

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास, हमारी सेनाओं को, फौजियों को धोखा देने का रहा है। देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने भारत की सेना में ही किया था। इस ट्रैक रिकॉर्ड को कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, हमेशा बनाए रखा। बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी, भारत की सेनाओं को कमजोर बनाकर रखते थे ताकि विदेश से हथियार मंगाने के नाम पर मोटी कमाई कर सकें। हमारे सैनिकों को कपड़े, जूते, बुलेट प्रूफ जैकेट भी ठीक से नसीब नहीं होते थे। उनके पास अच्छी राइफल तक नहीं थीं। मैंने भारत की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरु किया। आज सेना को मेड इन इंडिया हथियार मिल रहे हैं। जो भारत कभी दूसरे देशों से हथियार मंगाता था, वो अब दूसरे देशों को हथियार बेच रहा है।

पीएम ने कहा कि मोदी विकसित भारत का संकल्प लेकर निकला है और विकसित भारत के 4 स्तंभ हैं। गरीब, युवा, महिलाएं और किसान… मोदी इन्हें मजबूत कर रहा है ताकि भारत मजबूत हो। उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण मोदी की प्राथमिकता है। कांग्रेस के जमाने में 2014 से पहले 10 साल में देश के किसानों से सिर्फ 7.5 लाख करोड़ रुपए का अनाज MSP पर खरीदा गया था। हमने पिछले 10 साल में, 20 लाख करोड़ रुपए का अनाज किसानों से MSP पर खरीदा। उन्होंने कहा कि दुनिया में आज हरियाणा का इतना नाम है, तो उसके पीछे हमारे बेटियों की ताकत है। मोदी ने बेटियों के लिए सैनिक स्कूलों के भी दरवाजे खोल दिए हैं। अभी NDA में महिला कैडेट्स का जो बैच ट्रेनिंग ले रहा है, उसमें बड़ी संख्या में हरियाणा की बेटियां हैं। (PM Modi In Ambala)

Back to top button
error: Content is protected !!