Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत

Kawardha Road Accident: छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कवर्धा जिले का है, जहां तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी आदिवासी समाज से बताए जा रहे हैं, जो तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है। फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!