Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती, वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए भरे जाएंगे पद, देखें पूरी डिटेल

सूरजपुर : Swami Atmanand School Vacancy छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर ब्लाक में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का फैसला किया है। सूरजपुर जिले भी राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल संचालित कर रही है। यहां के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षक सहित अन्य पदों पर बंपर भर्ती निकली है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : समृद्धि और विकास के तीन साल, सामाजिक और मानवीय संसाधन का समन्वित विकास

Swami Atmanand School Vacancy यदि आप एजुकेशन के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे है तो सरकारी नौकरी पाने का ये सुनहरा अवसर है। रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति, संविदा भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इस हेतु इच्छुक आवेदक 23 दिसम्बर 2021 को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र एवं समस्त प्रमाण-पत्रों की मूलप्रति तथा एक सेट स्वयं सत्यापित प्रतिलिपि के साथ वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, स्कूली छात्रों को दिए जाएंगे निशुल्क गणवेश, बुनकरों को मिलेगा ये फायदा

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रारूप विज्ञापन तथा विस्तृत निर्देश जिले की वेबसाईट http://www.surajpur.nic.in में देख सकते हैं।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती
Back to top button
error: Content is protected !!