Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Crime News : कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय अमन साहू गैंग के 04 शूटर गिरफ्तार, व्यापारी की हत्या करने आये थे रायपुर

Raipur Crime News : रायपुर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कोयला कारोबारी की हत्या करने आए लारेंस विश्नोई और अमन साहू गैंग के चार शूटरो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रायपुर, झारखण्ड एवं राजस्थान में 72 घंटे तक गोपनीय ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें:- राम मंदिर आस्था का विषय है, वोट का नहीं: BJP अध्यक्ष JP नड्डा

छत्तीसगढ़ की पुलिस ने चार शूटरों को रायपुर और राजस्थान से गिरफ्तार किया है। 72 घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान इन चार अंतर्राज्यीय शूटरों को पकड़ा गया। आरापियों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि राजधानी में एक बड़े कोयला कारोबारी के द्वारा पैसे नहीं देने पर उसकी हत्या की प्लांनिग कर ये शूटर राजधानी रायपुर पहुंचे थे। (Raipur Crime News)

इनकी योजना पूरी होने से पहले ही रायपुर पुलिस ने चारों को धर-दबोचा। इस कार्रवाई में सबसे बड़ी बात ये है कि ये चारों शूटर झारखंड के कुख्यात गैंग अमन साहू के गुर्गे है। बाॅलीबुड एक्टर सलमान खान के घर भी इसी गैंग के लोगों ने पूर्व में फायरिंग की थी। पकड़े गये शूटर्स अमन साहू और लाॅरेंस बिश्नोई के कहने पर टार्गेट को अंजाम देते थे।(Raipur Crime News)

Back to top button
error: Content is protected !!