Pune Porsche Car Accident: रईसजादे को बचाने मां ने बेटे से बदला खुद का ब्लड सैंपल, अब हुई फरार

Pune Porsche Car Accident: पुणे पोर्श कार कांड में दो युवाओं की जान लेने वाले रईसजादे को बचाने के लिए मां और बाप ने सब हथकंडे अपना लिये। लेकिन उसे बचाना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि इस मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। जिससे साफ पता चल रहा है कि नाबालिग ही युवाओं को कुचलने का दोषी है। ऐसे में अपने बेटे को बचाने के चक्कर में खुद मां, बाप और दादा एक के बाद एक फंसते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े :- IND vs PAK ISIS Threat : भारत-पाकिस्तान मैच पर आतंकी हमले की धमकी, ISIS ने दी है धमकी
दरअसल नाबालिग उस दिन नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। उसके नशे में होने की जांच करने के लिए ब्लड सैंपल लिए गए थे। बताया जा रहा है कि ब्लड सैंपल को बदलने के लिए नाबालिग के पिता ने डॉक्टरों को भी 3 लाख रुपए का लालच दिया था। इस मामले में दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जो बदल हुआ ब्लड था। वह किसी महिला का है। हैरान करने वाली बात यह है कि ये ब्लड किसी और महिला का नहीं बल्कि रईसजादे की मां शिवानी अग्रवाल का है। जो फिलहाल फरार चल रही है।
ये था मामला
दरअसल (Pune Porsche Car Accident) पुणे में पोर्श कार चला रहे एक रईसजादे ने शराब के नशे में दो युवा इंजीनियरों को रौंद दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। ये रईसजादा कोई और नहीं बल्कि नामी बिल्डर का बेटा है। इस कारण उसे बचाने के लिए मां, बाप, दादा सभी ने उसे बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन वाकई में उसने गलत काम किया है। इस कारण ये चाहकर भी उसे बेगुनाह साबित नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि कोर्ट ने नाबालिग को कुछ माामूली शर्तों पर जमानत दे दी है।
आरोपी नाबालिग के पिता और दादा जेल में
आरोपी नाबालिग के पिता और पुणे शहर के जाने माने बिल्डर विशाल अग्रवाल और दादा सुरेंद्र अग्रवाल 31 मई तक हिरासत में हैं। खबरें हैं कि नाबालिग के ब्लड सैंपल लिए जाने से पहले उसके पिता विशाल ने डॉक्टर तावड़े से कई बार बात की थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि संपर्क WhatsApp, फेसटाइम और एक जनरल कॉल के जरिए हुआ था और ऐसे करीब 14 कॉल किए गए थे। कॉल सुबह 8 बजकर 30 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 40 मिनट के बीच किए गए थे और सैंपल सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट किया गया था। (Pune Porsche Car Accident)



