Google Analytics —— Meta Pixel

भारत में भीषण गर्मी से खत्म हो रही जिंदगियां, हीटवेव के चलते 79 लोगों की मौत

Death Due to Heatwave: भारत में भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। दरअसल, देश के 7 राज्यों में हीटवेव के चलते 30 मई को 79 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 44 लोगों की मौत बिहार में हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के कई इलाकों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार और ओडिशा में रात को मौसम गर्म रहेगा। 30 मई को हरियाणा के सिरसा में सबसे ज्यादा 49.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद राजस्थान के गंगानगर में 48.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- Weather Update: आसमान से बरस रही आग, भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत? IMD ने बता दिया डेट, पढ़े पूरी खबर

कहां कितनी मौतें

  • बिहार- 44 लोगों की मौत
  • झारखंड- 15 लोगों की मौत
  • ओडिशा- 10 लोगों की मौत
  • राजस्थान- 5 लोगों की मौत
  • छत्तीसगढ़- 3 लोगों की मौत
  • UP और दिल्ली- 1-1 की मौत

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हीटवेव से राहत मिल सकती है। बिहार और झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश के आसार है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में देर रात बारिश शुरू भी हो गई है। IMD ने  31 मई के लिए देश में किसी भी जगह के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ अगले पांच दिन का तापमान 2-4 डिग्री कम रह सकता है। (Death Due to Heatwave)

वहीं मानसून 30 मई को केरल पहुंच गया। साथ ही मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड और असम में भी मानसून की एंट्री हो गई। दिल्ली में मानसून 27 जून तक आने की संभावना है। इस बार मानसून पूर्वानुमान से एक दिन पहले आया है। मौसम विभाग ने 31 मई तक केरल पहुंचने की संभावना जताई थी। मानसून के जल्दी आने का कारण रेमल तूफान को बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था। इससे पहले 30 मई 2017 को साइक्लोन मोरा के चलते मानसून समय से पहले आया था। हालांकि 2023 में मानसून की एंट्री 7 दिन की देरी के बाद 8 जून को हुई थी। (Death Due to Heatwave)

Back to top button
error: Content is protected !!