Google Analytics —— Meta Pixel

लगातार तीसरी बार PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही: JP नड्डा

Nadda on Election Result: दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही कहा कि आज बहुत ही खुशी का विषय है कि आज मोदी जी को धन्यवाद देने के लिए और विजय उत्सव मनाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देश को, पार्टी को, देश की जनता का फ्रंट से नेतृत्व किया है। मैं उनका अभिनंदन करता हूं। कोई भी गठबंधन भारत के इतिहास में पहली बार लगातार तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- तीसरे कार्यकाल में बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगा: PM नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि आज ओडिशा में पहली बार मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है, लेकिन कुछ लोग 30-40 सीटें जीत लें तो धूम मचाने लग जाते हैं और वे भूल जाते हैं कि देश किस तरह मोदी जी के साथ खड़ा है। चाहे चुनाव की बेला हो, देश का नेतृत्व करने की बात हो और देश को समस्याओं से निकालने की बात हो… मोदी जी ने हमेशा देश और देश की जनता को आगे बढ़ाने का काम किया है। (Nadda on Election Result)

नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री: नड्डा

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि मैं आज एनडीए के सभी साथी दलों और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने अथक प्रयास कर एनडीए को जीत दिलाई है। एनडीए के गठन के बाद भारतीय राजनीति के इतिहास में यह पहली बार है कि कोई गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगा। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम उस क्षण के साक्षी बन रहे हैं जब मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। एनडीए के गठन के बाद कोई गठबंधन पहली बार भारत की राजनीति में तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहा है। हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि उस ऐतिहासिक पल के चश्मदीद बनने जा रहे हैं। (Nadda on Election Result)

केरल में BJP का खाता खुला: JP नड्डा

नड्डा ने कहा कि ओडिशा में हमने 80 सीटें जीती हैं और हमारा वोट शेयर 40% है। इसी तरह, लोकसभा चुनाव में लोगों ने एनडीए और बीजेपी के पक्ष में वोट दिया। आंध्र प्रदेश में हमारे सहयोगी एनडीए की सरकार बनाएंगे। केरल में बीजेपी ने अपना खाता खोला है। PM नरेंद्र मोदी ने भी भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी जनता-जनार्दन के बहुत आभारी हैं। देशवासियों ने भाजपा और NDA पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ-सबका विकास, इस मंत्र की जीत है। ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। (Nadda on Election Result)

Back to top button
error: Content is protected !!