9 जून को तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, कल सांसदों, मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की होगी बैठक
BJP Parliamentary Party Meeting: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार PM के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले दिल्ली में कल यानी 7 जून को BJP सांसदों, मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों समेत भाजपा संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंच गए हैं। यूपी के डिप्टी CM और यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी दिल्ली में रहेंगे। कल होने वाली बीजेपी संसदीय दल की बैठक से पहले यूपी लोकसभा नतीजों को लेकर मंथन होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम, पढ़ें पूरी खबर
वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि 8 जून को प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश के PM बनेंगे। कल सांसदों, मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक होगी। हम जनता के लिए काम करना शुरू करेंगे और विपक्ष को अगले चुनाव के बारे में सोचना होगा। JDU सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि JDU संसदीय दल की बैठक कल सुबह 9:30 बजे होगी है। हम लोग NDA के साथ हैं और पूरी मजबूती के साथ हैं, पूरी मजबूती के साथ NDA के साथ रहेंगे। (BJP Parliamentary Party Meeting)
TDP का NDA को पूरा समर्थन
TDP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार जैन ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने कल NDA को अपना पूरा समर्थन दिया। INDIA गठबंधन कुछ भी कहे, लेकिन हम NDA के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर चंद्रबाबू नायडू का शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को होगा। इसमें प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है और अन्य नेता भी आएंगे। यूपी के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे और इसीलिए हमें आमंत्रित किया गया है। तैयारियां चल रही हैं और सरकार का गठन हो जाएगा। (BJP Parliamentary Party Meeting)



