Google Analytics —— Meta Pixel

राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम, पढ़ें पूरी खबर

National Muay Thai Championship: राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस चैम्पियनशिम में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने राजधानी रायपुर पहुंचकर खेल मंत्री वर्मा से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। खेल मंत्री वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उनका हौसला बढ़ाया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए होगा IT का इस्तेमाल, पढ़ें पूरी खबर

गौरतलब है कि असम के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन के स्टेडियम तेपेसिया, गुवाहाटी में 25 से 30 मई 2024 तक म्यू थाई चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 04 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक और 03 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता है। म्यूथाई खेल को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक से मान्यता प्राप्त है और पेरिस ओलंपिक-2024 में डेमोंसट्रेशन के रुप में शामिल किया गया है। इस राष्ट्रीय चैपियनशिप में 29 राज्यों के लगभग 850 खिलाड़ी और अधिकारियो ने भाग लिया। (National Muay Thai Championship)

 

राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में राजकुमार, दिव्या अग्रवाल, तोषी पांडे और समिधा अग्रवाल का नाम शामिल है। इसी तरह कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में शुभांश मानिकपुरी, प्रवीण जायसवाल और अर्चित केशवानी शामिल है। इसके अलावा जय कुमार, आर्यन पटेल, भावजोत सिंग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस क्लब, देवेंद्र नगर के 10 खिलाड़ियों ने कोच अमन यादव के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 4 स्वर्ण पदक और 3 कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया। (National Muay Thai Championship)

शाखा और समितियों को किया गया सम्मानित

वहीं भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना अत्तर्गत ’पैक्स कम्प्यूटराईजेशन’ देश के समस्त प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का डिजिटलाइजेशन किया जाना है। इस योजना का क्रियान्वयन राज्य शासन के आयुक्त सहकारिता और पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ रायपुर, नाबार्ड रायपुर समेत अपेक्स बैंक रायपुर के दिशा-निर्देशानुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के कार्यक्षेत्र तीनों जिले दुर्ग, बालोद और बेमेतरा की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में पैक्स कम्प्यूटराईजेशन का कार्य सम्पादित किया जा रहा है। इस बीच जिलावार प्रथम गो-लाइव करने वाली शाखा और समितियों को सम्मानित किया गया। (National Muay Thai Championship)

Back to top button
error: Content is protected !!