Google Analytics —— Meta Pixel

लोकसभा चुनाव में बीजेपी हर पहलुओं पर फेल: अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद

Ayodhya MP Awadhesh Prasad: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 को लेकर फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विजयी उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने BJP पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हर पहलुओं पर फेल रही है। इनका कोई मुद्दा नहीं था। इनका मुद्दा मंदिर-मस्जिद,हिंदू, पाकिस्तान …जबकि देश का मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी…इसलिए इनकी हार की शुरुआत अयोध्या से हुई है। अभी अयोध्या से हार हुई है, लेकिन वो दिन दूर नहीं जब पूरे देश से बीजेपी का सफाया होगा। वहीं शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि मोदी जी को पद छोड़ देना चाहिए, क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा गया।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने देवेंद्र फडणवीस को हराया है। महाराष्ट्र में भाजपा की कमान उनके हाथ में थी। देवेंद्र फडणवीस भाजपा की सीटों को 23 से घटाकर 9 करने के लिए जिम्मेदार हैं। मोदी जी बड़े नेता हैं। हम उनके सामने बहुत छोटे हैं…उन्हें सरकार बनाने दें। इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि मोदी की सरकार नहीं बनेगी और बनी भी तो टिकेगी नहीं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता ने मुद्दों पर वोट दिया और जनता के मुद्दों पर चुनाव हुआ। बीजेपी की बड़ी हार यूपी में हुई है, जहां सवाल सरकार बनने का और न बनने का है तो सरकारें बना करती हैं और सरकारें गिरा करती हैं। सरकार में बहुमत न हो तो बहुत लोग को खुश करके बनाई जाती है। (Ayodhya MP Awadhesh Prasad)

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अयोध्या की जनता का मैं धन्यवाद करता हूं। अयोध्या की जनता का दुख-दर्द आपने देखा होगा। उन्हें उनकी जमीन का पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया गया। उनके साथ अन्याय किया गया। उनकी जमीन बाजार मूल्य के बराबर नहीं ली गई। आपने उन पर झूठे मुकदमे लगाकर उनकी जमीन जबरन छीन ली। आप किसी पुण्य काम के लिए गरीबों को उजाड़ रहे हैं। इसीलिए मुझे लगता है कि अयोध्या और आसपास के इलाकों के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी को नैतिकता के तौर पर इस्तीफा देना चाहिए। उत्तर प्रदेश ने NDA को नकार दिया है और अखिलेश यादव की पार्टी को समर्थन दिया है। (Ayodhya MP Awadhesh Prasad)

बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय विजयी उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू हमेशा महात्मा गांधी के विचार पर चले हैं। ये सामाजिक न्याय की बात करते हैं। मैं उम्मीद करता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि नीतीश पर देश को गर्व होगा। जब वह देश के भरोसे पर खड़े उतरेंगे और चंद्रबाबू नायडू भी। मुझे उम्मीद है कि INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी और अगर NDA गठबंधन की सरकार बन गई तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री तो नहीं बनेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि चुनावों के नतीजे आ चुके हैं और INDIA गठबंधन की बैठक होनी जरूरी थी। इस चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला है। अब गठबंधन करके ही सरकार चलाना है। (Ayodhya MP Awadhesh Prasad)

Back to top button
error: Content is protected !!