Google Analytics —— Meta Pixel

नरेंद्र-नायडू-नीतीश गठबंधन नहीं चला पाएंगे: कांग्रेस नेता जयराम रमेश

Congress Leader Jairam Ramesh: PM नरेंद्र मोदी NDA संसदीय दल के नेता चुने गए हैं, जो 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने NDA गठबंधन को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव नरेंद्र मोदी के लिए ‘प्रचंड हार’ है। वे एक तिहाई प्रधानमंत्री हैं – नरेंद्र-नायडू-नीतीश…वे गठबंधन नहीं चला पाएंगे। बीजेपी डेमोक्रेसी में नहीं, बल्कि ‘डेमो-कुर्सी’ में विश्वास करती है। तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि सच तो यह है कि NDA के पास संख्याबल है। इसलिए सरकार बनाने के उनके अधिकार पर कोई सवाल ही नहीं उठा रहा।

यह भी पढ़ें:- सरकार गठन का न्योता मिलने के बाद बोले मोदी- 18वीं लोकसभा नई ऊर्जा से लैस, आने वाले 5 साल बेहद उपयोगी

उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन ने बहुत स्पष्ट रूप से निर्णय लिया है कि नाटक करने का कोई मतलब नहीं है। उन्हें सरकार बनाने दें और हम विपक्ष में मजबूत स्थिति में अपनी भूमिका निभाएंगे। गठबंधन सरकार बुरी नहीं है, क्योंकि यह प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी को पिछले 10 साल की तुलना में ज्यादा जवाबदेह बनाएगी। 10 साल तक हमने देखा कि नोटबंदी की तो इन्होंने कैबिनेट से भी सलाह नहीं ली। वित्त मंत्री से भी सलाह नहीं ली। लॉकडाउन लगाया तो मुख्यमंत्रियों से सलाह नहीं ली। अब यह शैली खत्म हो गई है। आपको अपने गठबंधन सहयोगियों से राय लेनी पड़ेगी, क्योंकि आपके पास बहुमत नहीं है। (Congress Leader Jairam Ramesh)

फारूक अब्दुल्ला ने कसा तंज

सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम वास्तव में मानते हैं कि अग्निवीर योजना ने सशस्त्र बलों की विश्वव्यापी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। हम चाहते हैं कि इस योजना को खत्म कर दिया जाए और अगर इसे लेकर संसद में कोई बहस होती है तो हम इसे खत्म करने की मांग करेंगे, लेकिन अगर सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य भी ऐसा ही महसूस करते हैं तो शायद हम बिना किसी नाटक के इसे आगे बढ़ा सकते हैं, देखते हैं। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जनता ने फैसला सुना दिया है। उन्होंने यह दिखा दिया कि ताकत लोगों की है। यह बहुत बड़ी कामयाबी है। मैं समझता हूं कि एग्जिट पोल को बंद कर देना चाहिए। इस बार विपक्ष मजबूत होगा। (Congress Leader Jairam Ramesh)

एक-एक कार्यकर्ता प्रसन्न: अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रसन्न है, खुश है, गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी फिर से ताकतवर हुई है। मैं अपने कार्यकर्ता और INDIA गठबंधन के साथियों को धन्यवाद देना चाहूंगा। मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने कहा कि हम देख रहे हैं कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार क्या करते हैं? अगर बीजेपी सोचती है कि नीतीश और नायडू घर बैठ जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला है। यह मोदी सरकार नहीं है, यह एनडीए सरकार है। ये सभी एनडीए में एक साथ हैं, एनडीए में सबकी अपनी-अपनी हिस्सेदारी है। (Congress Leader Jairam Ramesh)

आत्ममंथन-चिंतन करना चाहिए: इमरान मसूद

कांग्रेस नता सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में हम 11 सीट जीतकर आए हैं। हमारे प्रत्याशियों के चयन और हमारी मेहनत का परिणाम था कि हम बेहतर प्रदर्शन कर पाए हैं। इस चुनाव में INDIA गठबंधन, कांग्रेस पार्टी को जनता का भरपूर प्यार मिला है, मैं जनता का कायल हूं। भाजपा को चिंतन करना चाहिए। इस चुनाव का संदेश भाजपा और NDA के खिलाफ है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरे देश में जो परिवर्तन की आंधी शुरू हुई थी, उस आंधी ने उत्तर प्रदेश में कमाल कर दिया और राहुल गांधी की मेहनत को परिलक्षित करने का काम उत्तर प्रदेश ने किया है। अभी भाजपा से राम नाराज हैं। उन्हें आत्ममंथन-चिंतन करना चाहिए कि राम जी क्यों नाराज हैं। (Congress Leader Jairam Ramesh)

Back to top button
error: Content is protected !!