Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष बनीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग

Sonia Gandhi News: संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक में सोनिया के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका गौरव गोगोई और तारिक अनवर ने समर्थन किया। इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जानकारी के मुताबिक CWC बैठक में संकेत मिला है कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़कर रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे।

यह भी पढ़ें:- I.N.D.I.A गठबंधन से नीतीश कुमार को दिया PM पद का ऑफर: JDU प्रवक्ता केसी त्यागी

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि मुझे सोचने का वक्त दीजिए। बता दें कि ये पद पिछले 10 साल से खाली है। इसका कारण ये हैं कि नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए 54 सांसदों का होना जरूरी होता है, लेकिन 2014 में कांग्रेस को सिर्फ 44 सीटें मिली थी। वहीं 2019 में 52 सीटें मिलीं। सदन में भाजपा के बाद सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिली थीं। फिर भी कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी नहीं मिल पाई। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए किसी भी पार्टी के पास लोकसभा की कुल सीटों का 10 प्रतिशत सीट होना चाहिए। यानी 543 सीटों में से कांग्रेस को इसके लिए 54 सांसदों की जरूरत थी, लेकिन कांग्रेस ने इस बार अपने दम पर 99 सीटें हासिल की है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष का पद उन्हें मिलेगा। (Sonia Gandhi News)

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने कसा तंज

इस पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी तैयार हैं या नहीं ये हमें मालूम नहीं है, क्योंकि राहुल गांधी ने एक बार अध्यक्ष पद भी छोड़ा था। जब 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। कांग्रेस ने जानबूझकर समाज में फूट डालने का काम किया। 2029 के चुनाव में हमारा प्रदर्शन इतना अच्छा होगा कि विपक्ष को बोलने का भी मौका नहीं मिलेगा। राहुल गांधी का नाम तो तय हुआ है, लेकिन ये पद स्वीकारना है या नहीं ये उनके ऊपर है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है। सोनिया गांधी का लंबा अनुभव है, जिसका लाभ पार्टी और संसदीय दल को मिलेगा। (Sonia Gandhi News)

Back to top button
error: Content is protected !!