Google Analytics —— Meta Pixel

मोदी कैबिनेट 3.0 की बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला, बढ़े पूरी खबर

Modi Cabinet Meeting 2024: मोदी कैबिनेट 𝟑.𝟎 की पहली बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। दरअसल, कैबिनेट में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी दी गई है।  जानकारी के मुताबिक PM आवास योजना के तहत गांवों और शहरों में बनने वाले घरों में शौचालय, पानी, बिजली और गैस कनेक्शन होगा। इस योजना के तहत पिछले 10 साल में 4 करोड़ 21 करोड़ घर पहले ही बनाए जा चुके हैं। योजना के तहत घर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाती है। मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक PM आवास पर हुई, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:- मोदी कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिले कौन से विभाग ?

दरअसल, PM नरेंद्र मोदी ने 10 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO पहुंचकर कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फाइल पर साइन किए। बता दें कि किसान सम्मान निधि के जरिए देश के 9.3 करोड़ किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। PM मोदी ने सोमवार को योजना की 17वीं किश्त को मंजूरी दी। इससे पहले PMO पहुंचने पर कर्मचारियों ने PM मोदी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि अब मेरा दायित्व… 10 साल जो सोचा है, उससे ज्यादा सोचने का है। 10 साल जो किया है, उससे ज्यादा करने का है, जहां कोई नहीं पहुंचा… हमें अपने देश को वहां पहुंचाना है। (Modi Cabinet Meeting 2024)

PM मोदी ने कहा कि अगर ये तीन चीजें हमारे पास हों तो मैं नहीं मानता कि विफलता दूर-दूर तक नजर आएगी। सफल वो इंसान होता है जिसके भीतर का विद्यार्थी कभी मरता नहीं है। उन्होंने PMO के अधिकारियों को कहा कि आपने एक दृष्टिकोण के लिए खुद को समर्पित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैं नई ऊर्जा, नए साहस के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं, मैं रुकने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव मोदी के भाषणों पर मोहर नहीं है। हर सरकारी कर्मचारी की 10 साल की मेहनत पर मोहर है। सही मायने में भारत सरकार का हर कर्मचारी इस जीत का हकदार है। सबको लेकर अगर हम आगे बढ़ें तो मुझे विश्वास है कि देश के 140 करोड़ लोगों ने हमारे इन प्रयासों पर मुहर लगा दी है। बता दें कि कल PM मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। (Modi Cabinet Meeting 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!