G7 से पहले इटली की संसद में हुई मारपीट, सांसदों ने एक दूसरे पर बरसाए लात-घूसे
Italy Parliament Clash Between G7 Summit : जी-7 सम्मलेन के लिए दुनिया के ताकतवर देशों से सांसद इटली पहुंचे हैं। लेकिन इस सम्मेलन के पहले इटली की संसद में कुछ ऐसा हो गया जिसने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाई है साथ ही देश की भी खूब आलोचना हो रही है।
इस वीडियो देखें तो, इसमें इटली की संसद, संसद कम एक अखाड़ा ज्यादा लग रहा है। यहां संसद में सांसद आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर खूब लात घूंसे बरसाए। यहां से घायल हुए एक सांसद को तो व्हील चेयर में बैठा कर अस्पताल ले जाना पड़ा।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर प्रहार जारी, नारायणपुर मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल
बता दें, इतने बड़े सम्मलेन में यह लड़ाई क्यों हुई है। दरअसल, संसद (Italy Parliament Clash Between G7 Summit) में बैठे विपक्षी दल के नेता इटली सरकार की नीतियों को फांसीवादी बता रहे हैं। उनका कहना है कि देश की सरकार कई क्षेत्रों को अधिक स्वयं शासन देने की योजना बना रही है। जो योजनाएं देशहित में नहीं हैं। इसी मुद्दे को लेकर यहां पक्ष और विपक्ष में लड़ाई हुई।
लड़ाई की शुरुआत तब हुई जब फाइव स्टार मूवमेंट के डिप्टी लियोनार्डो डोनो स्वयं शासन समर्थक नॉर्दर्न लीग के क्षेत्रीय मामलों के मंत्री रॉबर्टो काल्डेरोली के गले में इटली का झंडा बांधने लगे। हालांकि, उनकी इस हरकत से समर्थक भड़क गए, और सभी ने उठ कर डोनो को घेर लिया। इसके बाद संसद में लोग जुट गए और एक दूसरे पर लात-घूंसों से हमला करने लगे। हमले में घायल हुए नेता को फिर व्हील चेयर से अस्पताल ले जाना पड़ा। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इन सांसदों के व्यवहार की खूब आलोचना हो रही है। (Italy Parliament Clash Between G7 Summit)



