Google Analytics —— Meta Pixel

क्या है सिकलसेल रोग, समय पर इलाज करना कितना जरूरी ?, पढ़ें पूरी खबर

What is Sickle Cell: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के आदिवासी समुदाय के लोगों को सिकलसेल एनीमिया से बचाने के लिए सिकलसेल जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सिकलसेल रोग से पीड़ित राज्य के आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, ग्राम पंचायतों और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, विभागीय छात्रावास, आश्रमों और अन्य विद्यालयों में सिकलसेल स्क्रीनिंग और जागरूकता शिविरों का आयोजन 19 जून को किया गया है। इन शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधि को उपस्थित होने आग्रह किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- विश्व सिकलसेल दिवस आज, स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे CM साय

भारत सरकार की ओर से अधिकारीगण 19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस पर देश के विभिन्न राज्यों में सिकलसेल जागरूकता और इस रोग से पीड़ित मरीजों से वर्चुअल चर्चा करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी समुदाय के लोग सिकलसेल एनीमिया से ज्यादातर पीड़ित हैं। इन पीड़ित मरीजों के लिए आदिवासी क्षेत्रों बस्तर, बलरामपुर-रामानुजगंज और रायपुर में टू-वे-कनेक्टिविटी की व्यवस्था करने और शेष जिलों में वन-वे-नेटवर्क कनेक्टिविटी से वर्चुअल रूप से 19 जून को ही जुड़ने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी कलेक्टरों, सहायक आयुक्तों और परियोजना प्रशासकों को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारी करने निर्देश दिए हैं। आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त ने इस जागरूकता शिविर का प्रदेश के अधिक से ज्यादा सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित लोगों को लाभ लेने आग्रह किया गया है। (What is Sickle Cell)

रिसर्च सेंटर शुरू करने के लिए प्रस्ताव

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में सिकलसेल के लिए राष्ट्रीय स्तर का रिसर्च सेंटर शुरू करने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। सिकलसेल एनीमिया से बचाव के लिए पोस्टर, बैनर और वीडियो के माध्यम से इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है, जिससे प्रदेश के लोगों को सिकलसेल एनीमिया से बचाया जा सके। छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों के लक्षित 1 करोड़ 77 लाख 69 हजार 535 सिकल सेल स्क्रीनिंग के विरूद्ध कुल 1 करोड़ 11 लाख 06 हजार 561 स्क्रीनिंग की गई है। इसमें 1 करोड़ 06 लाख 24 हजार 245 स्क्रीनिंग निगेटिव पाए गए हैं। (What is Sickle Cell)

क्या है सिकलसेल 

स्क्रीनिंग में 2 लाख 90 हजार 663 वाहक पाए गए हैं और 22 हजार 672 बीमारी प्राप्त हुई। इस प्रकार राज्य में स्क्रीनिंग का कुल प्रतिशत 63 है। राज्य में 1 लाख 68 हजार 981 स्क्रीनिंग कन्फर्मेशन की प्रक्रिया में है। राज्य में 75 लाख 79 हजार 257 सिकल सेल जेनेटिक कार्ड वितरित किये गये हैं। कार्ड वितरण का प्रतिशत 63 है। सिकलसेल एक आनुवांशिक रोग है, इसमें गोलाकार लाल रक्त कण (हीमोग्लोबिन) हंसिये के रूप में परिवर्तित होकर नुकीले और कड़े हो जाते हैं। इसके कारण शरीर की सभी कोशिकाओं तक पर्याप्त मात्रा मे ऑक्सीजन नही पहुंच पाता है। ये रक्त कण शरीर की छोटी रक्त वाहिनी (शिराओं) में फसकर लिवर, तिल्ली, किडनी, मस्तिष्क अंगों के रक्त प्रवाह को बाधित कर देते हैं। इसलिए समय पर इसका इलाज बहुत जरूरी है। (What is Sickle Cell)

1 जुलाई 2023 को PM मोदी ने की थी मिशन की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 01 जुलाई 2023 से सिकल सेल एनिमिया उन्मूलन मिशन शुरू किया था, जिसके अंतर्गत 2023 से 2026 तक 0-40 आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर पोर्टल में एंट्री की जा रही है। इसी कड़ी में 19 जून 2024 को मनाए जा रहे विश्व सिकलसेल दिवस के तहत जिले में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को सिकल सेल के प्रति जागरूकता के लिए कलेक्टर विलास भोसकर और सीएमएचओ डॉ आरएन गुप्ता द्वारा जागरूकता रथ को भी जारी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। (What is Sickle Cell)

19 जून से 03 जुलाई तक विशेष अभियान

विश्व सिकल सेल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के माता राजमोहिनी देवी भवन में विधायक अम्बिकापुर राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और नगर निगम महापौर डॉ अजय तिर्की के अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। आज जिले के समस्त विकासखण्डों के स्वास्थ्य केन्द्रों में सिकल सेल के मरीजों का निशुल्क जांच और परामर्श की जानी है। नोडल अधिकारी डॉ. कांत सिंह चौहान ने बताया कि 4480 हितग्राहियों के सिकलिंग जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 19 जून से 03 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर जांच, कार्ड वितरण और जागरूकता का कार्य किया जाएगा। सिकल सेल रोग के संबंध में जनजागरूकता, सिकल सेल वाहक और रोगियों को जल्द शुरुआती जांच के लिए प्रेरित किए जाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। (What is Sickle Cell)

Back to top button
error: Content is protected !!