Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: MLA शर्मा के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, अधिकारियों को नगर में सुधार के दिए निर्देश

सूरज सोनी संवाददाता अनमोल न्यूज24 खरोरा : MLA Anuj Sharma Dharsiwa: आज सुबह लगभग साढ़े नौ बजे रायपुर जिले अंतर्गत नगर पंचायत खरोरा में धरसींवा विधायक अनूज शर्मा ने साइकिल से नगर का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, खरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, नशा मुक्ति अभियान के प्रदेश संयोजक वेदराम मनहरे, मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता सूरज सोनी, नवीन अग्रवाल, विकास सिंह ठाकुर और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े :- अब किसपर करें भरोसा! आइसक्रीम में अंगुली के बाद चिप्स के पैकेट में मिला मरा हुआ मेंढक

गार्डन की दुर्दशा पर दिए सुधार के निर्देश
निरीक्षण की शुरुआत नगर के गार्डन से हुई, जहाँ की हालात बेहद खराब पाई गई। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ठाकुर को शीघ्र ही व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिली अव्यवस्था
इसके बाद विधायक अनूज शर्मा और उनकी टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे, जहाँ पूरे कर्मचारी नदारद मिले। रजिस्टर में नौ कर्मचारियों के नाम दर्ज थे, लेकिन मौके पर केवल परमेश्वर साहू ही उपस्थित थे। विधायक ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर अव्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक का सौंदर्यीकरण
विधायक (MLA Anuj Sharma) ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक का भी निरीक्षण किया और इसके सौंदर्यीकरण पर चर्चा की। रायपुर रोड से और तिल्दा से आने वाली चौड़ीकरण सड़क पर भी विशेष चर्चा की गई। साथ ही चौक से अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया गया।

मुक्तिधाम की व्यवस्था में सुधार
मुक्तिधाम की व्यवस्था को सुधारने हेतु विशेष निरीक्षण किया गया। जोगिंदर सलूजा और विजय शर्मा की टीम के सहयोग से मुक्तिधाम का सुंदरीकरण करने पर उन्हें साधुवाद दिया गया। विधायक ने एम्बुलेंस और फ्रीजर बॉक्स की सहायता की भी बात कही।

तालाबों की सफाई के निर्देश
विधायक ने केसला तालाब और खरोरा तालाब का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए।

जन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन
विधायक ने बताया कि लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण अब प्रशासनिक कसावट दी जाएगी और लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे हर गुरुवार को खरोरा नगर में अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और लोगों की सेवा करेंगे।

विधायक अनूज शर्मा (MLA Anuj Sharma) के इस औचक निरीक्षण से नगर में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है और जनता को विश्वास है कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र ही होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!