Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh News : कवर्धा के एफएनएल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान एक शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत की खबर है. मामला पिपरिया थाना बिरकोना गांव का है जहां शिक्षकों को नई शिक्षा नीति को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा था.

इसी दौरान शिक्षक लक्ष्मीकांत गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में शिक्षक को अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी. (Chhattisgarh News )

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़: रजत बंसल को मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार, नम्रता जैन बनीं सुकमा की CEO

जानकारी अनुसार लक्ष्मीकांत गुप्ता प्राथमिक शाला धनवारा में पदस्थ थे. वो हार्ट के पेसेंट थे. कुछ महीने पहले हार्ट सर्जरी भी हुई थी.

यह भी पढ़े :- योग न केवल स्वस्थ जीवन के निर्माण के लिए, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी जरूरी : मुख्यमंत्री साय

बताया जा रहा है कि एफएनएल ट्रेनिंग सेंटर में नई शिक्षा नीति विषय पर 58 शिक्षको को प्रशिक्षण दिया जा रहा था. इसी दौरान शिक्षक लक्ष्मीकांत गुप्ता को हार्ट अटैक आया और वो बेहोश हो गये, जिसके बाद सेंटर में हड़कंप मच गया. (Chhattisgarh News )

Back to top button
error: Content is protected !!