Google Analytics —— Meta Pixel

तुरमा में मिले डायरिया के 82 मरीज, लापरवाही बरतने पर पटवारी, पीएचई सब इंजीनियर को नोटिस, सचिव निलंबित

Diarrhea in Turma: बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरमा में डायरिया के 82 मरीज मिले हैं। डायरिया के बढ़ते मामले को देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने तुरमा पहुंचकर गांव के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई को 76 मरीज और 2 जुलाई 41 मरीजों का चिन्हांकन किया गया, जिसमें से वर्तमान में 82 एक्टिव मरीज है। मरीजों में 17 को जिला अस्पताल और 16 को सामुदायिक केन्द्र लवन में भर्ती किया गया है। जबकि अन्य मरीज गांव के हाट बाजार क्लीनिक भवन में स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी के बयान को लेकर साय सरकार हुई हमलावर, जानिए किस मंत्री ने क्या कहां…?

ग्रामीणों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी जताते हुए पटवारी तुलसीराम बर्मन, PHE सब इंजीनियर के.आर. पैकरा को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही ग्राम के सचिव राजपाल कोसले के अनुपस्थित रहने के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के प्रति भी नाराजगी जताते हुए उनके छुट्टी को निरस्त करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। तुरमा में जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने सबसे पहले हाट बाजार क्लीनिक में संचालित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। भर्ती मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों से बातचीत कर उचित दिशा-निर्देश दिया गया। इसके साथ ही कलेक्टर ने मरीजों और उनके परिजनों से भी मुलाकात की। (Diarrhea in Turma)

स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जागरुकता के लिए काम करने को कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों को डोर-टू-डोर जाकर जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कलेक्टर स्वयं गांव के पानी टंकी पर चढ़कर सफाई संबंधित जायजा लिया। कलेक्टर सोनी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को पानी की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट जल्द देने और स्वच्छ पानी आमजनों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। (Diarrhea in Turma)

मौसमी बीमारियों के इलाज के निर्देश

उन्होंने गांव में डायरिया के एकाएक अधिक संख्या में मरीज मिलने के कारण को जांच कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। गांव में सर्वे कर जो व्यक्ति डायरिया बीमारी से प्रभावित हो रहे हैं, उन्हें तत्काल सुविधा देने कहा गया है। जागरूकता शिविर के माध्यम से आमजनों को मौसमी बीमारियों से बचाव और इलाज के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर सोनी ने PHE विभाग अधिकारियों को पूरे गांव में ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव सहित सभी पेयजल स्त्रोतों के जांच करने के निर्देश दिए हैं। (Diarrhea in Turma)

Back to top button
error: Content is protected !!