जशप्योर ब्रांड ने देश में बनाई अपनी पहचान, ऑनलाइन बिक्री के लिए जशपुर जिला देशभर में अव्वल

Jashpure Brand of Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अपनी हरी-भरी वादियों के और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह जिला लोगों को प्रकृति से जोड़ता है और ताजगी का अनुभव करता है। जैसे-जैसे मानसून आता है इसकी खूबसूरती और निखरकर सामने आती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता का मेल अद्वितीय है। इसी क्षेत्र से उत्पन्न हुआ है जशप्योर ब्रांड जो आदिवासी महिलाओं द्वारा बनाए गए उच्च गुणवत्ता वाले और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों को बाजार में प्रस्तुत करता है। अब यह ब्रांड केवल स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है। बल्कि पूरे भारत में अपनी जगह बना चुका हैए चाहे वह ऑनलाइन हो या ऑफलाइन।
यह भी पढ़ें:- उरला स्वास्थ्य केंद्र में 2 नवजातों की मौत, संविदा चिकित्सा अधिकारी बर्खास्त, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी निलंबित
जशपुर जिला हर क्षेत्र में बेहतर कर रहा है। वही यहां की महिलाएं भी कामयाबी की नई इबारत लिख रही है। जशप्योर ब्रांड इसी का एक बेहतर उदाहरण और उत्कृष्टता का प्रतीक है। जशप्योर ब्रांड के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मांग वाले उत्पाद ढेकी कुटा जवा फूल चावल जो कि अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। पारंपरिक विधियों से तैयार किए गए इस चावल की सुगंध और स्वाद अनूठा है। वहीं महुआ मिलेट लड्डू जो महुआ और मिलेट से बने यह लड्डू पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं। यह लड्डू विशेष रूप से बच्चों और स्वास्थ्य प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं। (Jashpure Brand of Jashpur)
जशप्योर के उत्पादों की देशभर में मांग
इसी तरह मिलेट आधारित पास्ताए यह पास्ता पारंपरिक गेहूं के पास्ता का एक स्वस्थ विकल्प हैए जो स्वास्थ्य के प्रति सजग लोगों के लिए एक उत्तम विकल्प है। इनके अलावा कोदोए कुटकीए रागीए टाऊ और महुआ से बने विभिन्न उत्पाद संपूर्ण भारत में अपनी पहचान बनाई है। जशपुर ब्रांड के उत्पादों की मांग अब केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। जम्मू और कश्मीर से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक जशप्योर ब्रांड के उत्पादों को व्यापक सराहना मिल रही है। इसका मुख्य कारण है उत्पादों की गुणवत्ता और स्वास्थ्यवर्धक गुण। (Jashpure Brand of Jashpur)

जिले की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर
जशप्योर के तहत बने जशपुर ब्रांड का उद्देश्य केवल व्यापार नहीं हैं, बल्कि यह आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने की दिशा में भी कार्यरत है। इस ब्रांड के माध्यम से इन महिलाओं को रोजगार के अवसर मिला हैए जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है। जशप्योर द्वारा निर्मित हर उत्पाद इन महिलाओं की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। जशपुर ब्रांड के उत्पाद अब jashpure.com
पर उपलब्ध हैं, जहां से इन्हें आसानी से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही देशभर में विभिन्न ऑफलाइन स्टोर्स पर भी ये उत्पाद उपलब्ध हैं, जो इस ब्रांड की व्यापक पहुंच का प्रमाण हैं। (Jashpure Brand of Jashpur)


मिल रहे हैं सुखद और सकारात्मक परिणाम
जशप्योर का यह जशपुर ब्रांड सिर्फ एक व्यापारिक नाम नहीं हैं, बल्कि यह आदिवासी महिलाओं के परिश्रमए समर्पण और गुणवत्ता की एक कहानी है। जशपुर ब्रांड के माध्यम से अब पूरे भारत में लोग इस स्वाद और गुणवत्ता का आनंद उठा रहे हैं। आदिवासी महिलाओं के इस सशक्तिकरण की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायक हैए और यह ब्रांड भविष्य में भी इसी तरह से नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा। इसके लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। जिसका अब सुखद और सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। (Jashpure Brand of Jashpur)




