Google Analytics —— Meta Pixel

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव: BJP

BJP on Lalu Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव उम्र के अंतिम पड़ाव पर हैं और वो जो सपना देख रहे हैं वो बहुत घबराने वाला है। तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है। इससे अपराध और भ्रष्टाचार को पोषित करने वाले घबरा रहे हैं। आप देख लेना कि अगस्त में प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराएंगे और भ्रष्टाचारियों की धड़कनें रुक जाएंगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत कमजोर नहीं होगा, भारत श्रेष्ठ होगा। 

यह भी पढ़ें:- केंद्र में अगस्त तक गिर जाएगी मोदी सरकार: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव

वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि लालू यादव हसीन सपने देख रहे हैं। तीसरी बार देश और बिहार की जनता ने PM मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर अपनी इच्छा जता दी है कि PM मोदी ही भारत के सच्चे सपूत हैं और देश को आगे बढ़ा सकते हैं। बिहार की जनता PM मोदी, नीतीश कुमार, NDA-BJP में विश्वास करती है, वे जंगलराज स्थापित नहीं होने देना चाहती है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सब मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं। देश की जनता ने PM मोदी पर विश्वास किया है। बहुमत दिया है। यह सरकार तेजी से विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। विकसित भारत का संकल्प और मजबूत होगा। (BJP on Lalu Yadav)

JDU और TDP NDA के दो महत्वपूर्ण स्तंभ: केसी त्यागी 

JDU प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि लालू यादव निराशा में हैं। JDU और TDP इस (NDA) सरकार के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और यह सरकार 2029 के बाद भी चलेगी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी राजद प्रमुख लालू यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग लोकतंत्र और संविधान का सम्मान नहीं करते हैं। संविधान को हाथ में लेकर लहराना एक बात है और संविधान का सम्मान करना अलग बात है। अगर संविधान का सम्मान करते तो जनादेश को स्वीकार कर चुके होते, NDA पूर्ण बहुमत के साथ सरकार चला रही है और जिस तरह से 5 साल में कार्य हुए हैं वैसे ही आगे भी होंगे। (BJP on Lalu Yadav)

Back to top button
error: Content is protected !!