Google Analytics —— Meta Pixel

Agniveer Suicide : अग्निवीर ने कैंपस में कर ली आत्महत्या , खुद को सर्विस राइफल से मारी गोली

Agniveer Suicide : अग्निवीर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अग्निवीर श्रीकांत चौधरी एयरफोर्स स्टेशन के तकनीकी विभाग में तैनात थे। रात 1:30 बजे सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना दो दिन पुरानी है, लेकिन आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई।

22 वर्षीय श्रीकांत पुत्र मंजी चौधरी का परिवार बलिया के नारायणपुर गांव में रहता है। डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी अग्निपथ योजना के तहत उनकी भर्ती हुई थी। वर्तमान में वायुसेना के आगरा कैम्पस में तैनात थे। मंगलवार रात डेढ़ बजे ड्यूटी के दौरान राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें:- एक सभ्य और सुसंस्कृत समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है: बृजमोहन

गोली श्रीकांत के सिर में ऊपरी हिस्से पर लगी थी। शाहगंज पुलिस ने राइफल जब्त कर जांच शुरू की है। पुलिस को उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। एयर फोर्स की ओर से श्रीकांत के जीजा व अन्य परिजनों को सूचना दी गई है। जिसके बाद श्रीकांत के परिजन उनका पार्थिव शरीर लेकर बलिया रवाना हो गए।

सहायक पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे उसने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार (Agniveer Suicide) ली। वायुसेना केंद्र से जानकारी मिली पुलिस ने वायुकर्मियों के सहयोग से घायल अग्निवीर को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित (Agniveer Suicide)कर दिया।

सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
पुलिस के अनुसार बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है किर श्रीकांत ने यह अतिवादी कदम क्यों उठाया। बृहस्पतिवार को श्रीकांत का उसके गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!