बलौदाबाजार कलेक्टर ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Balodabazar Collector Action: बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित अलग-अलग विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी विमल दुबे, श्रम पदाधिकारी आजाद सिंह पात्रे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी मनहरण कोसले, खनिज अधिकारी अवधेश बारिक और प्रबंधक खादी एवं ग्रामोद्योग गोरे लाल रात्रे कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी और पुतिन की मुलाकात पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जताई नाराजगी, कहा- दुनिया के सबसे खूनी नेता को गले लगाना निराशाजनक
कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राशन कार्ड बनवाने आने वाले ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय आने की जरुरत न पड़े। संबंधित विकासखंड मुख्यालय में ही राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था करें। उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को भी लॉग इन पासवर्ड देने कहा। नवीनीकरण के लिए बचे राशन कार्ड को तेजी से बनाने के निर्देश दिए। इसी तरह श्रम विभाग में श्रमिकों के पंजीयन में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय में साफ-सफाई पर जोर देते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों के टेबल में नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान खाद्य विभाग, महिला और बाल विकास, खनिज विभाग, ग्रामोद्योग,आयुष, अन्त्यावसायी,आदिवासी विकास,आबकारी, नगर निवेश, योजना समेत सांख्यिकीय, लोक सेवा केंद्र, नल शाखा और रिकॉर्ड शाखा का निरीक्षण किया। (Balodabazar Collector Action)
PMGSY सड़कों के संधारण काम में लापरवाही पर प्रशासन सख्त
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के परियोजना क्रियान्वयन इकाई बलरामपुर के अंतर्गत विकासखंड वाड्रफनगर के 05 सड़कों के संधारण अवधि में संधारण कार्य में लापरवाही और समयावधि में कार्य पूरा नहीं करने पर कार्यपालन अभियंता के द्वारा संधारण देयक राशि 11 लाख रुपये को शून्य किया गया। साथ ही संधारण की अवधि को 06 माह अतिरिक्त बढ़ाई गई है। विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा संधारण अवधि में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के संधारण कार्य में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यालय कार्यपालन अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत संधारित किए जाने वाले सड़कों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही संधारण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के प्रति सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड वाड्रफनगर के कुल 05 सड़कों के संधारण कार्य में तेजी आई है। (Balodabazar Collector Action)



