Google Analytics —— Meta Pixel

जवानों ने लिया शहादत का बदला, 2 आतंकियों को किया ढेर, पढ़ें पूरी खबर

Encounter in Kupwara: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने जवानों की शहादत का बदला ले लिया है। दरअसल, जवानों ने कुपवाड़ा के केरन इलाके में 2 आतंकियों को मार गिराया है। सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही आतंकियों को ढेर कर दिया। इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है। इधर, डोडा में भी दो जगहों पर मुठभेड़ चल रहा है, जहां आतंकियों के हमले में दो जवान घायल हो गए। सेना के मुताबिक आतंकियों ने कास्तीगढ़ इलाके के जद्दन बाटा गांव में स्थित स्कूल में बने अस्थायी सुरक्षा शिविर पर फायरिंग की, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि डोडा में 15 जुलाई को आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हो गए थे। 8 जुलाई को कठुआ में हुए आतंकी हमले में भी 5 जवान शहीद हो गए थे। वहीं 14 जुलाई को कुपवाड़ा में 3 आतंकी मारे गए थे। इधर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED की चपेट में आने से 2 जवान शहीद हो गए। हालांकि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों पर कड़ा प्रहार किया है। दरअसल, सुरक्षाबल के जवानों ने कांकेर के पखांजूर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगल में हुए मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। (Encounter in Kupwara)

सभी नक्सलियों के शव बरामद

जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। जवानों ने मौके से 3 AK47, 2 इंसास, 1 कार्बाइन, 1 SLR समेत 7 ऑटोमोटिव हथियार बरामद किए हैं।   जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चलती रही। इस दौरान सब इंस्पेक्टर समेत 2 जवान भी घायल हुए हैं। घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटील महाराष्ट्र की C-60 फोर्स का जवान हैं, जिनके बाएं कंधे पर गोली लगी है, जिन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए कांकेर के बांदा से गढ़चिरौली भेजा गया। जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली से महाराष्ट्र पुलिस और C-60 के जवान सुबह सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच झारावंडी थाना क्षेत्र के जंगल में उनका नक्सलियों से सामना हो गया। (Encounter in Kupwara)

छत्तीसगढ़ में 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन 

  • 25 फरवरी को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
  • 27 मार्च को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
  • 2 अप्रैल को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर
  • 6 अप्रैल को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर  
  • 16 अप्रैल को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
  • 30 अप्रैल को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
  • 10 मई को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर
  • 27 मई को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
  • 23 और 24 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
  • 7 जून को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर
  • 15 जून को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
  • 2 जुलाई को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 5 नक्सली ढेर 
  • 17 जुलाई को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 12 नक्सली ढेर
Back to top button
error: Content is protected !!