Shaheed Bharat Lal Sahu: नम आंखों से शहीद भरत को दी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान का किया गया अंतिम संस्कार

Shaheed Bharat Lal Sahu: राजधानी रायपुर के राजीव नगर स्थित खपरा भठ्ठी मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ STF के शहीद जवान भरत लाल साहू का अंतिम संस्कार किया गया। भरत लाल साहू की शहादत को याद करते हुए उनके साहस और देशभक्ति की सराहना की गई। गौरतलब है कि एसटीएफ के शहीद आरक्षक भरत लाल साहू रायपुर जिले के आदर्श नगर मोवा के रहने वाले थे। नम आँखों से उपस्थित जनसमुदाय ने अंतिम बिदाई दी। उनका अंतिम संस्कार एक गमगीन माहौल में संपन्न हुआ, जहां परिवार, मित्र और स्थानीय निवासी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
आप सभी को बता दें, 17 जुलाई को बीजापुर जिले के तर्रेम में एसटीएफ का बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गये आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद और 4 जवान घायल हुए।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: मुख्यमंत्री साय ने माओवादी हमले में शहीद जवान भारत लाल साहू को दी श्रद्धांजलि
अंतिम यात्रा के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पार्षद विश्वदिनी पाण्डेय, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू, शांतनु साहू, मेघराज साहू, केशव साहू, हेमंत पटेल, अशोक वर्मा, मोहन साहू, ओमप्रकाश साहू, तोषण साहू, जयंत साहू, मोहनलाल साहू, हरिओम साहू, उभय राम साहू, मनिहार साहू, लीलाधर साहू, मनहरण यादव, आदर्श नगर के महिला समिति के सभी सदस्यगण, डीजीपी अशोक जुनेजा, एसएसपी संतोष सिंह सहित एसटीएफ के जवान, पुलिस अधिकारी और शहीद जवान के परिजन व हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।


पंचतत्व में विलीन हुए शहीद भरत लाल साहू

मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवान भरत लाल साहू को दी श्रद्धांजलि
बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान भरत लाल साहू को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने भी शहीद जवान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद भरत लाल साहू ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने उनके साहस और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। (Shaheed Bharat Lal Sahu)



