Google Analytics —— Meta Pixel

बस्तर विश्वविद्यालय में छात्रों को सीधा प्रवेश, इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक ले सकते हैं एडमिशन

Mahendra Karma University: बस्तर के शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार अपने विभागों में सत्र 2024-25 से बी.ए., बी.एस.सी., बी.कॉम., एम.ए., एम.एस.सी. और एम.कॉम. में सीधा प्रवेश दिया जा रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राएं सीधे विश्वविद्यालय जाकर 31 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://smkvbastar.ac.in/ पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:- 21 पशुपालकों को नोटिस जारी, कलेक्टर ने कहा- हाईवे से लगे गौठानों को फिर करेंगे शुरू

विश्वविद्यालय कैंपस में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। बस्तर विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए शुल्क 975 रुपए और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 3 हजार 650 रुपए के शुल्क निर्धारित है। विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के पढ़ने के लिए 24 घंटे लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8712227321, 8712229289 और ईमेल smkvbj.helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। (Mahendra Karma University)

211 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे आश्रम-छात्रावास

वहीं आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री राम विचार की पहल पर आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 121 आश्रम-छात्रावास भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश के विभिन जिलों में 211 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से आश्रम-छात्रावास भवनों का निर्माण होगा। इससे प्रदेश के हजारों बच्चों को शिक्षा सह-आवासीय सुविधा सुलभ होगी। गौरतलब है कि प्रदेश में आश्रम-छात्रावास के निर्माण की प्रक्रिया काफी समय से लंबित थी। मंत्री नेताम ने विभागीय समीक्षा बैठक में इस मामले को गंभीरता से लिया और भवन निर्माण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। (Mahendra Karma University)

प्रशिक्षण के लिए 06 से 08 अगस्त तक साक्षात्कार

पेंड्रा में शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय (फिजिकल कॉलेज) शिक्षा सत्र 2024-25 में बीपीएड और डीपीएड पाठ्यक्रम प्रशिक्षण के लिए चयन साक्षात्कार 06 से 08 अगस्त तक शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय में सुबह 8 बजे आयोजित किया गया है। संशोधित तिथि के मुताबिक अब 06 अगस्त को विभागीय पुरुष और महिला वर्ग, 07 अगस्त को स्वाध्यायी पुरुष वर्ग और 08 अगस्त को स्वाध्यायी महिला वर्ग के लिए चयन साक्षात्कार निर्धारित किया गया है। इससे पहले चयन साक्षात्कार 22 से 24 जुलाई तक निर्धारित किया गया था। (Mahendra Karma University)

Back to top button
error: Content is protected !!