Google Analytics —— Meta Pixel

विपक्ष शासित 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की बैठक का किया बहिष्कार, सत्ता पक्ष ने किया पलटवार

NITI Aayog Meeting Boycott: केंद्रीय बजट 2024 के विरोध में 4 विपक्षी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर दिया, जिसे लेकर सत्ता पक्ष ने हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस और INDI गठबंधन के दल सार्वजनिक हित की बजाय व्यक्तिगत हित को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। नीति आयोग संघवाद विचार की संस्था है, जिस पर विकास कार्यों की चर्चा की जाती है। इसलिए यह बहिष्कार दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बहिष्कार की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है और नीति आयोग जैसी संस्थाएं जो गैर राजनीतिक होकर सहकारी संघवाद को बढ़ाने के लिए काम कर रही है उस पर यह बहिष्कार दर्शाता है कि ये लोग पूरी तरह जनता के विषयों को दरकिनार कर रहे हैं और सिर्फ अपनी राजनीति कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- बिहार में एंटी पेपर लीक विधेयक पास, 10 साल की सजा और 1 करोड़ का जुर्माने का प्रावधान

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऐसा इन्होंने पहले भी किया है। ये जो हमारा बजट है यह केवल राज्य का बजट नहीं है बल्कि पूरे देश का बजट है। बजट को इस परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए कि हमने फरवरी माह की शुरुआत में अंतरिम बजट पेश किया था… ये(विपक्ष) लोग कहते हैं कि कुछ राज्यों को कुछ नहीं मिला। कुछ दिनों पहले PM मोदी महाराष्ट्र गए थे, जहां उन्होंने मुंबई में 1 लाख करोड़ के विकास पैकेज की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं। यह INDIA गठबंधन की आदत है। वे नीति आयोग जैसे बड़े मंच में भाग नहीं ले रहे हैं। (NITI Aayog Meeting Boycott)

नीति आयोग संघीय ढांचे की महत्वपूर्ण संस्था: गोयल 

उन्होंने कहा कि अगर एम. के. स्टालिन नीति आयोग की बैठक में नहीं आ रहे हैं और इसमें भाग नहीं ले रहे हैं तो वे तमिल लोगों को न्याय कैसे दिलाएंगे? वे तमिल लोगों और तमिलनाडु को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्टालिन को आगे आना होगा और उन्हें ऐसी बैठकों में भाग लेना होगा। यह निंदनीय है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नीति आयोग संघीय ढांचे की महत्वपूर्ण संस्था है। नीति आयोग सभी राज्यों और केंद्र सरकार के बीच विचार-विमर्श, संवाद करके देश की आगे की विकास के विषयों पर समाधान, आगे का रास्ता, नए नीतियां, नई योजनाएं, योजनाओं की समीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। (NITI Aayog Meeting Boycott)

व्यक्तिगत सोच और राजनीति देश से ऊपर: गोयल 

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ विपक्षी पार्टियां सोच रही हैं कि नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करें, यह फिर एक बार बता रही हैं कि उनकी व्यक्तिगत सोच और राजनीति देश से ऊपर है। कांग्रेस और INDI गठबंधन के सदस्यों को बेबुनियाद कारणों से बहिष्कार करने की आदत पड़ गई है, इनकी प्राथमिकता जनता की सेवा नहीं बल्कि अपनी निजी राजनीति है। वे आरोप लगा रहे हैं कि कुछ राज्यों को बजट में पैसा नहीं मिला है। मुझे लगता है कि या तो उन्हें बजट पढ़ना नहीं आता या फिर वे इसे पढ़ना नहीं चाहते। (NITI Aayog Meeting Boycott)

अपने आप को बचाने झूठा प्रचार कर रहे: रेड्डी 

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि यह बहुत गलत है, कुछ राज्यों को बजट में विशेष पैकेज मिलते रहते हैं, यह लंबे समय से होता आ रहा है। देश में रहने वाले हर गरीब को मुफ्त चावल दिया जा रहा है, इसमें किसी राज्य, जाति, धर्म का कोई भेदभाव नहीं है। अब तक 4 करोड़ घर बन चुके हैं, आने वाले 5 सालों में 3 करोड़ और घर बनेंगे। देश के विकास, गरीबों के भविष्य के लिए यह बहुत अच्छा बजट है। रेवंत रेड्डी की सरकार को सत्ता में आए 8 महीने हो गए हैं, उन्होंने 6 गारंटी दी थी, लेकिन एक भी गारंटी लागू नहीं की। अब इससे बचने के लिए वह यह झूठा प्रचार कर रहे हैं कि मोदी सरकार ने तेलंगाना को कुछ नहीं दिया। वह नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करना चाह रहे हैं करें, लेकिन जैसे तेलंगाना के लोगों ने केसीआर का बहिष्कार किया, आने वाले दिनों में लोग रेवंत रेड्डी और उनकी पार्टी का भी बहिष्कार करेंगे। (NITI Aayog Meeting Boycott)

Back to top button
error: Content is protected !!