Google Analytics —— Meta Pixel

आशा किरण शेल्टर होम मामले में सियासत हाई, सरकार की बड़ी लापरवाही आई सामने !

Delhi Shelter Home Case: दिल्ली के रोहिणी स्थित ‘आशा किरण‘ नामक मानसिक रूप से विकलांगों के लिए बनाए गए शेल्टर होम में लगातार हो रही मौतों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपनी टीम के साथ शेल्टर होम का निरीक्षण किया। साथ ही कहा कि पानी दूषित है। फिल्टर नहीं लगाए गए हैं। अधिकांश मौतें डायरिया से हुई है, जहां पर सिर्फ 250 महिलाओं के रहने की जगह है, वहां पर 495 लोग रह रहे हैं। इतनी मौतें होने के बाद कुछ लोगों को निकाला गया है। पिछले 2 महीने से यहां शौचालय नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar : बच्चों की देखभाल की तरह लगाए गए पौधे की भी परवरिश करें : टंकराम वर्मा

उन्होंने कहा कि सिर्फ 100 लोगों के लिए शौचालय हैं, जिसे लगभग 500 लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। आप सोच सकते हैं कि कितनी बड़ी लापरवाही है। यहां की जो कर्ता-धर्ता CMO हैं उनका कहना है कि उन्होंने इन समस्याओं को लेकर एक चिट्ठी लिखी थी, लेकिन उसका सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। आने-जाने के लिए कोई रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया है, जो भी कार्यकर्ता हैं उन्हें पूरी तरह से प्रशिक्षित नहीं किया गया है। उन्हें बस नौकरी पर रख लिया गया है। (Delhi Shelter Home Case)

खाने में फंगल लगा हुआ था: रेखा शर्मा 

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष ने कहा कि खाने में फंगल लगा हुआ है। पुरानी दाल और रोटी खाने के लिए दी जा रही है। वहीं मेन्यू में देखें तो मटर-पनीर, चावल, दाल, दही सब दिखाई दे रहा है, लेकिन बच्चों को कुछ नहीं मिल रहा है। भुखमरी से भी बच्चे मर रहे हैं। इस मामले को लेकर भाजपा नेता जया प्रदा ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की। साथ ही कहा कि इस घटना के बाद हम सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर हम इस समाज में कहां रह रहे हैं। हमारे बच्चे जो समाज के भविष्य निर्माता है वो किस माहौल में रह रहे हैं। (Delhi Shelter Home Case)

जया प्रदा ने LG से की मुलाकात 

भाजपा नेता जया प्रदा ने कहा कि मैंने LG से मुलाकात की और उनसे इस घटना के बारे में बातचीत की। मैं दिल्ली सरकार और MCD की जिम्मेदारी मानती हूं, क्योंकि स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत करने के बावजूद उस पर कार्रवाई नहीं की गई है। हम हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वो अभी से चाहें निलंबित करना हो या कार्रवाई करना हो, काम शुरू कर रहे हैं। इस बीच DCP रोहिणी गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने भी आशा किरण आश्रय गृह का निरीक्षण किया। साथ ही कहा कि 196 BNSS के तहत कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। मेडिकल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम या फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार मजिस्ट्रेट जांच में जो भी सामने आता है, मजिस्ट्रेट से हमें जो भी निर्देश मिलते हैं, हम उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे। (Delhi Shelter Home Case)

दिल्ली सरकार की असंवेदनशीलता: चंदोलिया 

वहीं भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि यह दिल्ली सरकार की असंवेदनशीलता है। एक-एक डोरमेट्री में 30 से 35 बच्चे हैं, जहां पर 15 से 20 बच्चे रहने चाहिए। सिर्फ 17 नर्सिंग ऑफिसर्स हैं। इन सभी को पिछले 5 महीने से तनख़्वाह नहीं दी गई है। 35-35 बच्चों को 3 आया कैसे संभालती होंगी? वहां पर पिछले कई सालों से ऐसी ही दयनीय स्थिति बनी हुई है। दिल्ली सरकार से हमारा कहना है कि न्यायिक जांच तो होती रहेगी, लेकिन सिर्फ जांच करने से कुछ नहीं होगा। उन बच्चों के माता-पिता नहीं है। उन्हें संभालने वाले स्टाफ की तनख्वाह दी जानी चाहिए और उसका मानदंड भी बढ़ना चाहिए। दिल्ली सरकार वहां पर उन बच्चों को अमानवीय तरीके से रख रही है। (Delhi Shelter Home Case)

दिल्ली में सांस लेना भारी पड़ रहा: मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में सांस लेना भारी पड़ रहा है। समाचार पढ़ना भारी हो रहा है। आशा किरण में मानसिक रूप से विकलांग लोगों को रखा जाता है। सूचना मिली है कि वहां बच्चों को ठीक से खाना नहीं दिया जाता है। बच्चे बीमार पड़ जाते हैं तो उन्हें इलाज नहीं दिया जाता। आम आदमी पार्टी को अपने पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। इस तरह के समाचार रोज आते हैं। आम आदमी पार्टी जो कहती है वो करती कहां है? आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली को बहुत ही दुखद स्थिति में ला दिया है। दिल्ली को बचाने के लिए ऐसे लोगों को पद से हटाना बहुत ही आवश्यक है। (Delhi Shelter Home Case)

Back to top button
error: Content is protected !!