Google Analytics —— Meta Pixel

AAP सांसद ने अपने ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, शेल्टर होम मामले को बताया आपराधिक लापरवाही

Maliwal on Shelter Home: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के आशा किरण आश्रय गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद मालीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ‘आशा किरण’ नाम का शेल्टर होम चलाती है, जिसमें मानसिक रूप से बीमार महिलाएं और बच्चे रहते हैं। इस शेल्टर होम में पिछले 20 दिन में 13 मौतें रहस्यमयी कारणों से हुई हैं। मैं जब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष थीं तब भी यहां 2 महीनों में 11 रहस्यमयी मौतें हुई थी। मैंने यहां जाकर निरीक्षण किया था और बहुत बुरे हालात पाए थे। वहां पर महिलाएं रेंग कर बाथरूम जाने पर मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें:- आशा किरण शेल्टर होम मामले में सियासत हाई, सरकार की बड़ी लापरवाही आई सामने !

सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि कई छोटे बच्चों को अपने बिस्तरों में शौच करना पड़ रहा था। डॉक्टरों की भी कमी थी। हमने कठोर रिपोर्ट बनाकर दिल्ली सरकार को दी। तब भी कुछ जांच हुई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। इस मामले में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। मैं ये मुद्दा सदन में उठाऊंगी। सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि मेरे अनुसार यह सीधे-सीधे आपराधिक लापरवाही का मामला है। डॉक्टरों ने बार-बार लड़कियों की रिपोर्ट्स में लिखा है कि वो कुपोषण की शिकार थीं। डॉक्टरों ने बताया है कि जो हजार लोग यहां रह रहे हैं उनमें से 30 प्रतिशत लोग कुपोषण के शिकार हैं। 20 प्रतिशत लोगों को अलग-अलग तरह के चरम रोग हैं।

छोटे कमरे में 46-46 महिलाओं को रखा गया: मालीवाल

उन्होंने कहा कि एक-एक छोटे कमरे में 46-46 महिलाओं को रखा हुआ है, जहां बिस्तर तक नहीं हैं। यह किसकी लापरवाही से हो रहा है? अंदर इतनी गर्मी है कि वहां खड़े रह पाना भी मुश्किल है। 200-300 महिलाएं हैं, लेकिन उनके लिए एक भी AC नहीं लगाया गया। यहां अत्यधिक भीड़, कुपोषण, गर्मी और निर्जलीकरण से मौत हुई है। मंत्री अभी तक यहां नहीं आए हैं। क्या वे अपने एयरकंडीशन कमरों में बैठे रहेंगे और यहां पर लोग मरते रहेंगे? मैं एक रिपोर्ट बना रही हूं और मैं सदन में ये विषय जरूर उठाउंगी। वहीं मामले को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने कहा कि आशा किरण होम में 24/7 मेडिकल केयर यूनिट हैं, जिसमें 6 डॉक्टर्स और 17 नर्स हैं। वहां पर हर समय 450 केयर गिवर्स हैं, जिन्हें हाउस आंटी के रूप में जाना जाता है।

सरकार खुद पुलिस कार्रवाई बैठाएगी: अतिशी

कैबिनेट मंत्री अतिशी ने कहा कि जुलाई के महीने में आशा किरण होम में 14 मौतें हुई हैं, जिसमें से 13 व्यस्क हैं और 1 नाबालिग है। 1 महीनें में 14 मौतें होना बहुत गंभीर मामला है। एक मजिस्ट्रियल जांच बैठाई गई है, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर आएगी। अगर जांच में किसी भी अफसर की लापरवाही सामने आती है तो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं दिल्ली के लोगों को ये आश्वासन देना चाहती हूं कि अगर इनमें से कोई भी मौतें टालने योग्य कारण या लापरवाही से हुई हैं तो किसी भी अफसर को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार खुद पुलिस कार्रवाई बैठाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!