दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेनों को किया डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट
Train Diverted in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 72 ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही 22 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। वहीं 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच इंटरलॉकिंग का काम होना है। वहीं प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम 4 से 13 अगस्त तक किया जाएगा। इसी तरह नॉन इंटरलॉकिंग का काम 14 से 19 अगस्त तक होगा, जिसके चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है। बता दें कि राजनांदगांव-नागपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत 228 किलोमीटर तीसरी रेल लाइन का निर्माण 3540 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- AAP सांसद ने अपने ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, शेल्टर होम मामले को बताया आपराधिक लापरवाही
इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट
- 03, 10 और 17 अगस्त को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बर्द्धमान-आसनसोल – नई कटनी- इटारसी- भुसावल होकर चलेगी।
- 05, 06, 12 और 13 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 20843 बिलासपुर -भगत की कोठी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-नई कटनी-इटारसी होकर चलेगी।
- 06, 13 और 20 अगस्त को एलटीटी से चलने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भुसावल-इटारसी-नई कटनी-आसनसोल-बर्द्धमान होकर चलेगी।
- 06, 10, 11, 13, 14, 15 और 18 अगस्त को विशाखापटनम से चलने वाली 12807 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयवाडा-बल्हारशाह-नागपुर होकर चलेगी। (Train Diverted in Chhattisgarh)
- 08, 12, 13, 15, 16, 17 और 20 अगस्त को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-बल्हारशाह-विजयवाडा होकर चलेगी।
- 08, 10, 15 और 17 अगस्त को भगत की कोठी से चलने वाली 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी-नई कटनी- बिलासपुर होकर चलेगी।
- 08 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-नई कटनी- इटारसी होकर चलेगी।
- 10 और 17 अगस्त को माल्दा से चलने वाली 13425 माल्दा-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आसनसोल-नई कटनी-इटारसी- भुसावल होकर चलेगी।
- 11 अगस्त को बीकानेर से चलने वाली 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी-नई कटनी-बिलासपुर होकर चलेगी।
- 11 और 18 अगस्त को तिरुनेलवेली से चलने वाली 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-नागभीड़-गोंदिया होकर चलेगी।
- 12 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 22815 बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-विशाखापटनम-विजयवाड़ा होकर चलेगी।
- 12 अगस्त को कोचुवेलि से चलने वाली 22648 कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-नागभीड़-गोंदिया होकर चलेगी।
- 12 और 19 अगस्त को सूरत से चलने वाली 13426 सूरत-माल्दा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भुसावल-इटारसी-नई कटनी-आसनसोल होकर चलेगी।
- 13 अगस्त को इंदौर से चलने वाली 20917 इंदौर-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी-नई कटनी-बिलासपुर होकर चलेगी।
- 13 और 20 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 22619 बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया- नागभीड़- बल्हारशाह होकर चलेगी।
- 14 और 15 अगस्त को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भुसावल- इटारसी-नई कटनी-बिलासपुर होकर चलेगी।
- 16 और 17 अगस्त को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर- नई कटनी- इटारसी- भुसावल होकर चलेगी।
- 15 अगस्त को पूरी से चलने वाली 20918 पूरी-इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-नई कटनी-इटारसी होकर चलेगी। (Train Diverted in Chhattisgarh)
- 14 अगस्त को एर्नाकुलम से चलने वाली 22816 एर्नाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयवाड़ा-विशाखापटनम-रायपुर होकर चलेगी।
- 14 अगस्त को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-नागभीड़-बल्हारशाह होकर चलेगी।
- 18 अगस्त को विशाखापटनम से चलने वाली 22847 विशाखापटनम-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम -विजयवाड़ा-बल्हारशाह-वर्धा-भुसावल होकर चलेगी। (Train Diverted in Chhattisgarh)
- 20 अगस्त को एलटीटी से चलने वाली 22848 एलटीटी-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भुसावल -वर्धा -बल्हारशाह-विजयवाड़ा- विशाखापटनम होकर चलेगी।
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें
- 07 से 19 अगस्त तक गोंदिया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से चलाने वाली 08743/08744 गोंदिया- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया एक्सप्रेस यह गाड़ी कामटी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के बीच रद्द रहेगी। (Train Diverted in Chhattisgarh)
- 12 से 17 अगस्त तक कोल्हापुर से चलने वाली 11039 कोल्हापुर-गोंदिया एक्सप्रेस वर्धा में ही समाप्त होगी यह गाड़ी वर्धा और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- 13 से 18 अगस्त तक मुंबई से चलने वाली 12105 मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस वर्धा में ही समाप्त होगी यह गाड़ी वर्धा और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- 14 से 19 अगस्त तक गोंदिया के स्थान पर यह गाड़ी वर्धा से मुंबई के लिए रवाना होगी 12106 गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस यह गाड़ी वर्धा और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- 14 से 19 अगस्त तक गोंदिया के स्थान पर यह गाड़ी वर्धा से कोल्हापुर के लिए रवाना होगी 11040 गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस यह गाड़ी गोंदिया और वर्धा के बीच रद्द रहेगी। (Train Diverted in Chhattisgarh)



