Google Analytics —— Meta Pixel

ED वाले बयान पर BJP ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को घेरा, कहा- चोरी नहीं की है तो डरना क्यों?

BJP on Rahul Gandhi: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि मैं ED का ‘खुले हाथों’ से इंतजार करूंगा, क्योंकि मेरे खिलाफ ED की छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। इसे लेकर कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि वह विपक्ष के नेता हैं, मुझे लगता है कि उनके पास कुछ जानकारी हो सकती है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि राहुल गांधी का भाषण बेहद दमदार और प्रभावशाली था। देश के हर कोने में उनका भाषण लोगों के मोबाइल और टीवी में गूंज रहा था। निश्चित ही केंद्र सरकार उनकी आवाज को दबाने की एक साजिश रच रही है। कांग्रेस पार्टी हर साजिश से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें:- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेनों को किया डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है तो सही ही कह रहे होंगे। जनता जिसके साथ होती है उसका कोई कुछ नहीं कर सकता। राहुल गांधी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जनता ने भाजपा को जनादेश दिया। चुनाव परिणाम से सबक सीखने की जगह, एक चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन्होंने जेल में रखा। CBI का कांटा फंसाकर उन्हें जेल में रखा गया। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और भाजपा अगर उनके खिलाफ यह षड्यंत्र रच रही है तो यह प्रमाण है कि भाजपा अपनी तानाशाही के जिद पर अड़ी हुई है। (BJP on Rahul Gandhi)

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पलटवार

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं ये देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी संवैधानिक पद पर नेता प्रतिपक्ष हैं, सदन के अंदर तो झूठ बोलते ही हैं, लेकिन सदन के बाहर भी भ्रम फैलाने का काम करते हैं। वे दुनिया से जाति पूछ रहे हैं और अपनी जाति बताने से भाग रहे हैं। भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई ने कहा कि अगर चोरी नहीं की है तो डरना क्यों है? केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि ED अगर छापा मारेगी, जो जैसा पाप करेगा उसे उसकी सजा भुगतनी होगी। (BJP on Rahul Gandhi)

राहुल गांधी आज कल बेचैन: सांसद दिनेश शर्मा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर उन्होंने कोई पाप किया होगा तभी उन्हें संदेह होगा। उनके मन में कुछ है, उन्होंने कुछ गलत किया है, जिस पर ED छापा डाल सकती है तो यह वे बता सकते हैं। केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि वह पहले से ही जमानत पर हैं। अगर जमानत रद्द हो जाती है तो उन्हें वैसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। अगर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अगर भ्रष्टाचार नहीं है तो कुछ नहीं होगा। भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी आज कल बेचैन है। (BJP on Rahul Gandhi)

भ्रष्टाचार किया है तो ED छापेमारी करेगी: सांसद दुबे

सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने इतना झूठ बोला है, इतनी अफवाह फैलाई है इसलिए वे बेचैन हैं। 3-4 दिन तक वे वायनाड नहीं पहुंच पाए, अब जब वे वहां पहुंचे हैं तो उन्हें बेचैनी होना स्वाभाविक है। वे पापग्रस्त हैं इसलिए जो मन आता है वह ट्वीट करते हैं। उनकी बातों को जनता गंभीरता से नहीं लेती। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ED भ्रष्टाचारी के ऊपर छापेमारी करती है। अगर उन्होंने भ्रष्टाचार किया है तो ED छापेमारी करेगी, भ्रष्टाचार नहीं किया है तो छापेमारी नहीं होगी। राहुल गांधी के पोस्ट का कारण यह है कि वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस की नीतियां विफल हो गई हैं, INDI गठबंधन की सरकार है, आज अगर केंद्र सरकार न होती तो लोगों की जान न बचती। उन्हें वायनाड के मुद्दे से ध्यान भटकाना है। (BJP on Rahul Gandhi)

दोषी कितने भी बड़े हो बख्से नहीं जाएंगे: CM साय

भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कहते हैं न चोर की दाढ़ी में तिनका, वही भय राहुल गांधी को सता रहा है। वे भयभीत क्यों है? डर किस बात का है? भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि उनकी सूचना कहां से आती है इसके कोई जानकारी नहीं है। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि जो भी दोषी और अपराधी है, उन पर कार्रवाई तो निश्चित होगी। ED के साथ ही जांच एजेंसियों की कार्रवाई होगी। छत्तीसगढ़ में भी लगातार कार्रवाई हो रही है। दोषी कितने भी बड़े हो बख्से नहीं जाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल को यह चिंता करनी चाहिए कि वायनाड के लोगों तक राहत कार्य कैसे पहुंचे। उन्हें अभी खुद के बारे में नहीं लोगों के बारे में सोचना चाहिए। (BJP on Rahul Gandhi)

न राहुल गांधी पहले डरे और न आगे डरेंगे: सांसद सुखजिंदर

BJP नेताओं के बयान पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि न राहुल गांधी पहले डरे हैं, न अब डरे हैं और न आगे डरेंगे। कांग्रेस पार्टी भी न किसी से डरी है, न किसी से डरेगी और न किसी को डराएगी, हम देश के लिए काम करेंगे। शिवसेना(UBT) सांसद संजय राऊत ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में जो डर और भय का माहौल था उसे खत्म करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आज लोकसभा में विपक्ष की ताकत बहुत बढ़ी है। राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं और हम उनका साथ हैं। ऐसे बहुत से नेता हैं, जिन्होंने ED का आमना-सामना किया है और हम लोग जेल तक जाकर आए हैं। (BJP on Rahul Gandhi)

Back to top button
error: Content is protected !!