मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर बन सकती है रणनीति
Sai Cabinet Meeting: छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कैबिनेट की बैठक लेंगे। साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बैठक होगी। इसमें कई मुद्दों पर सीएम मंत्रियों (Sai Cabinet Meeting) से चर्चा कर आगामी कार्य योजना पर रणनीति बना सकते हैं।
यह भी पढ़े :- Paris Olympics 2024 : दहाड़ते हुए फाइनल में पहुंचीं विनेश फोगाट, अब गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर
इस बैठक (Sai Cabinet Meeting) में नगरीय निकाय चुनाव पर चर्चा हो सकती है। वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मंथन किया जा सकता है। इस मामले में इस सीट को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से उनकी पसंद के प्रत्याशी पर भी बातचीत हो सकती है।
यह भी पढ़ें:- Bangladesh Crisis : बांग्लादेश में भीड़ ने 24 लोगों जिंदा जलाया, होटल में लगाई आग



