Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव कल आएंगे रायपुर, विश्व हाथी दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Union Minister Bhupendra: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल यानी 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस का आयोजन शाम 7.30 बजे लाभांडी स्थित स्थानीय होटल में किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में लगातार जैव विविधिता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की जा रही है। रायपुर में आयोजित विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में वन मंत्री केदार कश्यप, केंद्रीय वन महानिदेशक और भारत सरकार के विशेष सचिव जितेंद्र कुमार के साथ ही एलीफेंट एक्सपर्ट उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री साय रायगढ़ सांसद भी रह चुके हैं। वे खुद जशपुर के बगीया जैसे वनांचल क्षेत्र से आते हैं, जहां हाथियों का ज्यादा विचरण होता है। वनांचल क्षेत्र में रहते हुए वे खुद वनवासियों की जीवन शैली और वनों पर उनकी निर्भरता से भलीभांति परिचित हैं। राज्य में मानव-हाथी द्वंद की समस्या के कारण हाथियों द्वारा फसल नुकसान, जनहानि और सम्पति की हानि की जाती है। इन सारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विशेष कर वनवासियों के हित में कार्य करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में विश्व हाथी दिवस के परिपेक्ष में प्रोजेक्ट एलीफेंट की स्टीयरिंग कमेटी की 20वीं मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। (Union Minister Bhupendra)

इन मुद्दों को लेकर होगी चर्चा

कमेटी से छत्तीसगढ़ राज्य में मानव-हाथी द्वंद की रोकथाम, हाथियों से होने वाले जन-धन के नुकसान के बेहतर प्रबंधन के संबंध में सुझाव प्राप्ति के लिए स्टीयरिंग कमेटी में भारत सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर उच्च अधिकारी, साथ ही वन्यप्राणी विशेषज्ञ, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, कृषि, विद्युत और रेल्वे विभाग के अधिकारी सदस्य हैं। केंद्रीय मंत्री द्वारा हाथी मित्र दल, समाजसेवा संगठन और वन्यप्राणी क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले जनसामान्य नागरिकों से छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष में चर्चा करेंगे। (Union Minister Bhupendra)

वन और कृषि मंत्री ने दिया था आमंत्रण

वहीं विभिन्न तकनीकों के माध्यम से जैसे कि ड्रोन तकनीक, इन्फारमेंशन तकनीक के माध्यम से हाथियों के विचरण पर लगातार नजर रखे जाने के संबंध में चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन सरंक्षक और वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सुधीर कुमार अग्रवाल समेत राज्य के भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव को आमंत्रण दिया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ आने का आश्वसान दिया था। (Union Minister Bhupendra)

Back to top button
error: Content is protected !!