Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के जंगल में ब्लास्ट से महिला की मौत, नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई IED से गई जान

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी बम  के ब्लास्ट होने से महिला की मौत हो गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह मामल किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका का है. जानकारी के अनुसार, किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका गांव निवासी महिला कवासी सुक्की रविवार को गाय चराने के लिए निकली थी.

यह भी पढ़ें:- सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़ से 7 कांवड़ियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर

महिला गाय चराने के लिए जंगल के पगडंडी मार्ग में चल रही थी. इस दौरान वह नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आई गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आईईडी ब्लास्ट होते से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. यह घटना रविवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है. घटना की पुष्टि सुकमा के एएसपी निखिल रखेजा ने की है. (Chhattisgarh)

यह भी पढ़े :- ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 5 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत, 2 घायल

Back to top button
error: Content is protected !!