Google Analytics —— Meta Pixel

IMD Rain Alert: दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

IMD Rain Alert : दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है। कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली में बीते दिनों जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज 16 अगस्त को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। हिमाचल-उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 16 August 2024: आज शुक्रवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इन जगहों पर 21 अगस्त तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, क्षेत्रों में 21 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है। आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश का अलर्ट

बिहार, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम और त्रिपुरा में 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में आज और कल छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से वर्षा हो सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!