हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, रायपुर से शुरू हुई प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, जानें कितना लगेगा किराया

Raipur to Prayagraj Flight: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अब प्रदेश के यात्रियों को प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा मिल गई है।
शुक्रवार को बजट एयरलाइंस इंडिगो ने रायपुर-प्रयागराज-रायपुर सेक्टर में अपनी उड़ान (Raipur to Prayagraj Flight) का संचालन किया। प्रदेश के यात्री लंबे समय से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
कंपनी ने इस सेक्टर में एटीआर विमान की सेवाएं उपलब्ध कराई है। कंपनी ने इस उड़ान के रोजाना संचालित किए जाने का शेड्यूल जारी (Raipur to Prayagraj Flight) किया है। इस फ्लाइट से एक दिन पहले प्रयागराज जाने की टिकटें 4500-5000 रुपए में मिल रही है। वहीं प्रयागराज से रायपुर आने की टिकटें 4000-4500 रुपए में उपलब्ध हो रही है।



