Google Analytics —— Meta Pixel

एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में रेडियोएक्टिव फ्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप, खाली करवाया 1.5 KM का इलाका, NDRF पहुंची

Radioactive leak Lucknow Airport : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह दवा की पैकेजिंग में फ्लोरीन गैस से रिसाव से कुछ समय के लिये अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार आज सुबह एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर कार्गो एरिया में फ्लोरीन गैस के लीकेज (Radioactive leak Lucknow Airport ) की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग, NDRF और एसडीआरएफ को सूचित किया गया। तीनों टीमों की जांच में पता चला कि कुछ दवाओं की पैकेजिंग से फ्लोरीन लीक हो रहा थी। सुरक्षा बलों ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़े :- Turkish Parliament Chaos : संसद बनी अखाड़ा, 30 मिनट तक चले लात-घूंसे, सीढ़ियों पर बिखरा खून, पढ़े पूरी खबर

उन्होंने बताया कि फ्लोरीन गैस के रिसाव  (Radioactive leak Lucknow Airport ) की सूचना मिलते ही कार्गो एरिया को खाली करा लिया गया। दरअसल, चेकिंग के दौरान एक बॉक्स से बीप सुनाई दी। बॉक्स खोलने पर उसमें कैंसर की दवा थी। इसमें से पदार्थ लीक हो गया, जो फ्लोरीन गैस बताया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

सूत्रों के अनुसार फ्लोरीन का इस्तेमाल कैंसर के मरीजों को रेडियोथैरेपी देने में होता है। एयरपोर्ट में कार्गो के माध्यम से एक शहर से दूसरे शहर कैंसर की दवाई का आवागमन होता है। आज मात्रा ज्यादा होने की वजह से मशीन ने डिटेक्ट किया और अलार्म बजने लगा।

जानकारी के मुताबीक एयरपोर्ट के अंदर 1.5 किलोमीटर का इलाका खाली करवाया जा रहा है। लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इस घटना के बाद सुरक्षा के सभी जरुरी इंतजाम किए जा रहे हैं। पता चला कि इस रेडियोएक्टिव गैस का इस्तेमाल मेडिकल क्षेत्र में किया जाता है। इस फ्लोरीन गैस का इस्तेमाल कैंसर के इलाज में किया जाता है। कैंसर के मरीजों को रेडियोथैरेपी देने में फ्लोरीन ही उपयोग में ली जाती है। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के कार्गो डिपार्टमेंट में रोजाना फ्लोरीन का आवागमन जारी रहता है। इसे कार्गो के माध्यम से एक शहर से दूसरे शहर भी भेजा जाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!