भीषण सड़क हादसा : बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में 10 की मौत

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पिकअप और मैक्स गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना स्थल पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने 10 को मृत घोषित कर दिया। (Bulandshahr News)
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल, प्रदेशवासियों के लिए की खुशहाली की कामना
इस मामले में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 10 लोगों के मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया है। मृतक लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दर्दनाक हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ते में ही चक्का जाम कर दिया है। (Bulandshahr News)
मृतकों के नाम
1. मुकुट सिंह पुत्र बच्चू यादव निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
2. सुगरपाल पुत्र गंगाशरण निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
3. दीनानाथ पुत्र जय सिंह निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
4. बृजेश पुत्र भोली सिंह यादव निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
5. शिशुपाल पुत्र राम खिलाड़ी यादव निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
6. बाबू सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
7. गिरिराज पुत्र भगवान सिंह निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
8. ओमकार पुत्र निवासी ऊंचागांव बुलंदशहर
9. अज्ञात
10. अज्ञात



