Google Analytics —— Meta Pixel

शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल दुनिया के बेस्ट गवर्नर, सेंट्रल बैंकिंग ने RBI गवर्नर को किया सम्मानित

Shaktikanta Best Governor: RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरी बार दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर चुने गए हैं। दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट 2024 में A+ रेटिंग मिली है। बता दें कि गवर्नर शक्तिकांत दास को महंगाई पर कंट्रोल, इकोनॉमिक ग्रोथ, करेंसी में स्टेबिलिटी और ब्याज दरों पर कंट्रोल के लिए ये सम्मान दिया गया है। वे पिछले साल भी A+ रेटिंग के साथ टॉप सेंट्रल बैंकर चुने गए थे। उन्हें पिछले साल जून में लंदन के सेंट्रल बैंकिंग अवार्ड्स 2023 में ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

यह भी पढ़ें:- BJP ने किया 9 राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आज

बता दें कि शक्तिकांत दास ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले दूसरे RBI गवर्नर हैं। इससे पहले 2015 में रघुराम राजन को ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।  शक्तिकांत दास दिल्ली से स्टीफन कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएट हैं और 1980 बैच के IAS अधिकारी हैं। 2017 मई तक वे इकोनॉमिक अफेयर्स के सेक्रेटरी थे। दास ने 12 दिसंबर 2018 में RBI के 25वें गवर्नर का पद संभाला था। उन्हें उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद गवर्नर बनाया गया था। नवंबर 2016 में जब नोटबंदी हुई थी, तब भी दास ही मुख्य मोर्चे पर थे। (Shaktikanta Best Governor)

शक्तिकांत दास ने 15वें फाइनेंस कमीशन में भी सदस्य के रूप में काम किया था। भारत की ओर से ब्रिक्स, इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड और सार्क में प्रतिनिधित्व किया है। बता दें कि शक्तिकांत दास दिसंबर 2024 तक RBI गवर्नर बने रहेंगे। शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर 2021 को खत्म हो रहा था। हालांकि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास की पुनर्नियुक्ति को 10 दिसंबर 2021 से अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि शक्तिकांत दास RBI के 25वें गवर्नर हैं, जो G20 सम्मलेन में भारत के शेरपा भी थे। (Shaktikanta Best Governor)

Back to top button
error: Content is protected !!