कांग्रेस ने नक्सलवाद को बढ़ावा दिया और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया: PM नरेंद्र मोदी
PM Modi on Naxalism: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नक्सलवाद की चुनौती को खत्म करने में हम इसलिए सफल हो पा रहे हैं, क्योंकि हमारी नीयत साफ है। नक्सली घटनाओं में लगातार कमी आ रही है और देश विकासवाद के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी ने नक्सलवाद को बढ़ावा दिया है और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया। नक्सलवाद के हर रूप को पराजित करना पड़ेगा, चाहे वो बंदूक वाला हो या कलम वाला। इन सबकी काट बेहद जरूरी है। सरकार की नीतियों और विकास के असर की वजह से बड़ी संख्या में नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं।
यह भी पढ़ें:- तोते और संरक्षित पक्षियों को कैद में रखना पड़ेगा महंगा, खरीद-बिक्री पर होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी ऐतिहासिक सफलता के कारण भारत एक सुरक्षित राष्ट्र के रूप में उभरा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार की निर्णायक नीतियों से अब नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। दशकों से वामपंथी उग्रवाद का दंश झेल रहा भारत और मोदी सरकार की पहल से शांति और विकास की राह पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी के अडिग नेतृत्व में भारत वामपंथी उग्रवाद की निर्णायक हार देख रहा है। वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम दौर में है। मोदी सरकार की उग्रवादियों पर लगाम कसने की आक्रामक रणनीति ने तस्वीर बदली है। मोदी सरकार की कुशल रणनीति से वामपंथी उग्रवाद को रोकने में ऐतिहासिक सफलता मिल रही है। भारत ने सचमुच लाल आतंक के खिलाफ एक अथक युद्ध छेड़ दिया है। सुरक्षाबलों ने नए-नए इनोवेटिव तरीकों से नक्सलियों पर शिकंजा कसा है। (PM Modi on Naxalism)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर एक मजबूत रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए। बीते 4 दशकों में वामपंथी उग्रवाद के कारण करीब-करीब 17 हजार लोगों की जान गई हैं। जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, इस समस्या को चैलेंज के रूप में स्वीकार किया गया। 2022 में ऐसा समय आया कि चार दशक में पहली बार मृत्य की संख्या 100 से कम हो गई। 2014-2024 तक सबसे कम वामपंथी उग्रवाद द्वारा की गई घटनाएं दर्ज की गई। वामपंथी उग्रवाद की जगह, इस विचारधारा की जगह… विकास का विश्वास लोगों में जेनेरेट करने की हमने सफलता प्राप्त की है। (PM Modi on Naxalism)

गृहमंत्री शाह ने कहा कि 2004-2014 तक 16,463 घटनाएं हुई थी, जबकि 2014-2024 तक 7,744 घटनाएं दर्ज की गई। इस तरह 53 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह सुरक्षाबलों की मृत्यु में 73 प्रतिशत की कमी आई है और नागरिकों की मृत्यु में 69 प्रतिशत की कमी आई है। मुझे विश्वास है कि हमारी लड़ाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है और हम देश को मार्च 2026 तक पूरी तरह नक्सल समस्या से मुक्त कर पाएंगे। हमने वामपंथी उग्रवाद की विचारधारा को हटाकर लोगों में विकास के प्रति सफलतापूर्वक विश्वास पैदा किया है। हमने दो उद्देश्यों के साथ काम किया – पहला, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून का शासन स्थापित करना। दूसरा, विनाश को हटाकर विकास सुनिश्चित करना। (PM Modi on Naxalism)




