Google Analytics —— Meta Pixel

RAIPUR : मरीज अस्पताल की पांचवीं मंजिल से संदेहास्पद तरीके से गिरा, मौत

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक निजी अस्पताल की पांचवी मंजिल से संदेहास्पद तरीके से गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था। जिस वजह से अस्पताल में भर्ती था। शाम को अचानक वह अस्पताल की ऊपरी मंजिल से नीचे गिरा। जमीन पर गिरते ही उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में फिलहाल तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े :- हमें इंसान बनना है या शैतान यह चॉइस हमारी : विराग मुनिश्री

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम राम बिस्वाल था। उसकी उम्र 60 थी। वह 22 अगस्त से तेलीबांधा स्थित मेडलाइफ हॉस्पिटल में भर्ती था। शाम 6 बजे के करीब युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवी मंजिल से गिर गया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। हालांकि इस बात की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। (RAIPUR NEWS )

यह भी पढ़े :- कोलकाता कांड को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा – महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप

राम बिसवाल जैसे ही जमीन पर गिरा। उसका सिर बुरी तरह फट गया। आसपास खून बिखर गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं अस्पताल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। (RAIPUR NEWS )

Back to top button
error: Content is protected !!