एक बार फिर ‘बर्ड फ्लू’ ने दी दस्तक, इस राज्य में मारी गईं 5000 से अधिक मुर्गियां, अलर्ट पर सरकार, जारी किया निर्देश
Bird Flu Alert : ओडिशा में पुरी जिले के पिपिली क्षेत्र में एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू के एच5एन1 स्वरूप का पता चलने के बाद 5,000 से अधिक मुर्गियों को मार दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पिपिली में एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की सामूहिक मौत के बाद राज्य सरकार ने एक पशु चिकित्सा टीम भेजी थी जिसने नमूने एकत्र किए और उन्हें परीक्षण के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें:- अलग-अलग बस हादसे में 41 यात्रियों की मौत, 70 से ज्यादा लोग घायल
अधिकारी ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सरकार ने शनिवार को फार्म और इलाके में मुर्गियों को मारना शुरू कर दिया। रोग नियंत्रण मामलों के अतिरिक्त निदेशक जगन्नाथ नंदा ने बताया कि शनिवार को 300 मुर्गियां मारी गईं, जबकि रविवार को 4,700 से अधिक मुर्गियां मारी गईं। उन्होंने कहा कि पिपिली में कुल 20,000 पक्षियों को मारा जाएगा।
बर्ड फ्लू क्या है?
बर्ड फ्लू (Bird Flu Alert) एक वायरल संक्रमण है जो पक्षियों को प्रभावित करता है. यह इन्फ्लूएंजा ए वायरस के कई स्ट्रेंस के कारण होता है, जिनमें से ज्यादातर मुख्य रूप से जंगली जलीय पक्षियों के बीच ट्रांसमिटेड होते हैं. हालांकि, पालतू पक्षी जैसे मुर्गियां, बत्तख और टर्की भी वायरस से संक्रमित हो सकते हैं. दुर्लभ मामलों में बर्ड फ़्लू मनुष्यों और अन्य जानवरों को संक्रमित कर सकता है.
इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण क्या हैं?
मनुष्यों में बर्ड फ्लू के लक्षण वायरस के प्रकार के आधार पर अलग-अलग तरह के होते हैं. सामान्य तौर पर लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द और सिरदर्द शामिल हैं. गंभीर मामलों में बर्ड फ्लू से निमोनिया, तीव्र श्वसन संकट सिंड्रोम हो सकता है. वायरस कुछ मामलों में घातक हो सकता है.
बर्ड फ्लू से कैसे बचे?
बर्ड फ्लू (Bird Flu Alert) से बचने का सबसे अच्छा तरीका पोल्ट्री और पोल्ट्री प्रोडक्ट्स को संभालते समय हाइजीन को मेंटेन करना है. इसमें साबुन और पानी से हाथ धोना, पोल्ट्री प्रोडक्ट्स को अच्छी तरह से पकाना और बीमार पक्षियों के संपर्क से बचना मुख्य तौर पर शामिल है. बीमार पक्षियों को अलग करके और खेत को साफ रखकर झुंड में बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी उपाय करने चाहिए.



