Google Analytics —— Meta Pixel

अलग-अलग बस हादसे में 41 यात्रियों की मौत, 70 से ज्यादा लोग घायल

Pakistan Road Accident: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 2 बड़े सड़क हादसे हुए हैं, जहां दो बस नाले में गिर गई, जिसमें सवार 41 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 70 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। दोनों हादसा पाकिस्तान के अलग-अलग इलाके में हुई है। पहली घटना बलूचिस्तान की है। जबकि दूसरी पंजाब प्रांत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलूचिस्तान में एक बस मकरन कोस्टल हाईवे से फिसलकर नाले में गिर गई। ये बस ईरान से पंजाब जा रही थी।

यह भी पढ़ें:- दूर हुआ पहाड़ी कोरवा दुखुराम का दुख, नौकरी से बदली लाइफ स्टाइल

बस में 70 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार लोग लाहौर और गुजरांवाला के रहने वाले थे। जिला आयुक्त लासबेला हुमैरा बलूच ने इसकी जानकारी दी है। दूसरा हादसा पंजाब में हुआ है, जहां एक बस हावेली कहुटा से रावलपिंडी जा रही थी, जो पाना ब्रिज के पास फिसल कर नाले में गिर गई। बस में 30 यात्री सवार थे, जिसमें से 29 लोगों की मौत हो गई। पंजाब में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शोक जताया है। साथ ही पीड़ितों के लिए हर संभव मदद का ऐलान किया है। (Pakistan Road Accident)

20 अगस्त को भी हुआ था हादसा

इधर, हादसे के बाद ग्वादर जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, प्रशासन ने ईरान के गबद से ग्वादर तक यात्रा पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी हमूदुर रहमान ने कहा कि ईरान ने तीर्थयात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है, इसलिए उन्हें इस समय किसी भी यात्रा से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में सुधार करने के लिए रोक लगाई गई है। हादसे को लेकर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी दुख जताया है। इससे पहले ईरान में 20 अगस्त को पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की बस पलट गई थी, जिसमें 28 यात्रियों की मौत हुई थी। बस में 51 यात्री सवार थे। (Pakistan Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!