Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 100 दिन बाद विभव कुमार को दी जमानत
Swati Maliwal Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व PA विभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में सु्प्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. सर्वोच्च अदालत ने जमानत देते समय कुछ शर्तें लगाई हैं, जिन्हें विभव कुमार को मानना होगा.
यह भी पढ़े :- Vaishno Devi Landslide : माता वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आरोपी 100 दिन से अधिक से हिरासत में है. मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, यह साधारण चोट का मामला है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में विभव की जमानत का विरोध किया. पुलिस ने कहा कि इस मामले में कई अहम गवाहों की पेशी बाकी है और विभव सबूतों और गवाहों को प्रभावित कर सकता है. इस पर कोर्ट ने कहा कि हम इस तरह की शर्तें रखेंगे, जिससे वह ऐसा न कर सके.
18 मई को गिरफ्तार हुए थे विभव कुमार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव रहे विभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था. विभव कुमार पर आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास में मारपीट (Swati Maliwal Case) का आरोप लगाया था. 12 जुलाई को हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
सुप्रीम कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी जमानत
– आरोपी सीएम के घर और ऑफिस न जाए.
– अहम गवाहों के बयान जल्दी दर्ज हों.
– आरोपी और उससे जुड़े लोग केस पर टिप्पणी न करें.
– आरोपी को कोई ऐसा पद न दिया जाए जिससे वह केस को प्रभावित कर सके.
– विभव को सीएम का निजी सचिव या ऐसा कोई पद न दिया जाए.
– जिस पार्टी (आप) से आरोपी जुड़ा है, उसके नेता इस केस पर टिप्पणी न करें.
– कोर्ट (पुलिस के वकील से)- अगर आरोपी सहयोग नहीं करता तो आप आवेदन दाखिल कर सकते हैं.
– 3 महीने में अहम गवाहों के बयान निचली अदालत दर्ज करे. (Swati Maliwal Case)



